फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   If the results are in favor of India in the year 2024, then BJP's departure is certain in 2027.

Etawah News: वर्ष 2024 में नतीजे इंडिया के पक्ष में आए तो 27 में भाजपा का जाना तय

Wed, 22 Nov 2023 12:23 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Wed, 22 Nov 2023 12:23 AM IST
विज्ञापन
If the results are in favor of India in the year 2024, then BJP's departure is certain in 2027.
सैफई (इटावा)। इलाहाबाद से शुरू हुई पिछड़ा-दलित-अल्पसंख्यक (पीडीए) साइकिल यात्रा मंगलवार को सैफई पहुंची। यहां यात्रा के समापन के दौरान सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि 2024 के नतीजे यदि इंडिया गठबंधन के पक्ष में आए तो 2027 में भाजपा का जाना तय है। उन्होंने यह भी कहा कि ऐसे में सबको 2027 तक इंतजार नहीं करना पड़ेगा 2024 से हिसाब-किताब शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन




पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि कहा कि इस यात्रा में बहुत से साथी विभिन्न बीमारियों से ग्रस्त भी हुए। इसमें एक बीमारी डेंगू जैसी थी। डेंगू जैसे बीमारी का सरकार इलाज नहीं करा पाई। जो मैच गुजरात में हुआ है अगर यह मैच लखनऊ में हुआ होता तो भगवान के साथ अटल जी का आशीर्वाद मिलता और इंडिया जीत जाती।
विज्ञापन




कहा कि सुनने को आया पिच बहुत गड़बड़ थी। वहां की तैयारी आधी थी अब समय उनका नहीं दूसरों का है। 2024 में साइकिल चलेगी 2024 के बाद परिवर्तन दिखाई देगा। पीडीए है जो एनडीए को हराएगा। अब सभी दल जातीय गणना के पक्ष में बोल रहे हैं। इन्होंने जातीय गणना रोकी, वह भी बात कर रहे हैं। अब कांग्रेस भी जाति का एक्सरे करने की बात कह रही है। जब बीमारी हो तो उसका एक्सरे होना ही चाहिए। ताकि उसका इलाज हो सके। हमारे बाबा जी की गिनती सब जानते हैं। इन्हें 46 और 56 की गिनती में फर्क नहीं पता है। इस समय सबसे भ्रष्ट सरकार भाजपा की है। इस समय कोई काम नहीं बता पा रहे रहे हैं। सिर्फ सपा के काम गिना रहे हैं। सपा सरकार में बने पावर प्लांट से आज बिजली मिल रही है। भाजपा सरकार एक यूनिट बिजली नहीं बना पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेईमान सरकार संविधान व कानून नहीं मानती : शिवपाल



इटावा। पीडीए साइकिल यात्रा के समापन पर सपा महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि बेईमान सरकार संविधान, काननू नहीं मानती है। इसी बेईमान सरकार को हटाना है। जब-जब युवाओं ने अंगड़ाई ली है तब बदलाव हुए हैं। उन्होंने कहा कि इतना भ्रष्टाचार कभी नहीं देखा, जो इस सरकार में देखने को मिल रहा है। जनप्रतिनिधियों तक का सम्मान नहीं है। पूरा देश प्रदेश कुछ अफसरशाही चला रहे हैं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed