फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   If the police did not reach, it put a jam

पुलिस नहीं पहुंची तो लगा दिया जाम

Thu, 20 May 2021 10:49 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 20 May 2021 10:49 PM IST
विज्ञापन
If the police did not reach, it put a jam
इटावा। चौबिया थाना क्षेत्र स्थित लोहिया नहर में नहाते समय किशोर नहर में डूब गया। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी, पुलिस देर से पहुंची तो परिजनों ग्रामीणों ने इटावा-फर्रुखाबाद हाईवे पर जाम लगा दिया। मौके पर पहुंचे सीओ ने किसी तरह समझाकर प्रदर्शनकारियों को शांत कराया। करीब 30 मिनट बाद जाम खुल पाया। डूबे किशोर का शाम तक पता नहीं चला था।
विज्ञापन

क्षेत्र के गंगापुर बिठौली निवासी गुड्डू का बेटा श्याम (14) गांव के जितेंद्र कुमार, बाबू सिंह, आकाश कुमार के साथ गुरुवार दोपहर राशन लेने के लिए घर से निकला था। बसगवां और लोहिया पुल के बीच श्याम नहर में नहाने लगा और दोस्त शौच करने लगे। नहाते समय श्याम नहर में डूब गया। वह काफी देर तक श्याम पानी से बाहर नहीं आया तो दोस्तों ने घर जाकर परिजनों व ग्रामीणों को जानकारी दी। परिजन व ग्रामीण मौके पर पहुंचे। नहर में श्याम की तलाश के साथ चौबिया थाने की पुलिस को सूचना दी। काफी देर तक पुलिस नहीं पहुंची तो ग्रामीण भड़क गए।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने इटावा-फर्रुखाबाद हाईवे स्थित लोहिया नहर पुल पर रस्सी बांध कर जाम लगा दिया और नारेबाजी शुरू कर दी। इससे हाईवे पर वाहनों की कतारें लग गईं। सूचना पर सीओ सैफई कई थानों की पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। सीओ ने किसी तरह समझाकर ग्रामीणों को शांत कराया। चौबिया थाना प्रभारी ने बताया कि नहर में डूबे श्याम को ढूंढने के लिए ग्रामीणों के साथ ही गोताखोरों को लगाया गया है। शाम तक उसका पता नहीं चल सका था।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाइक की टक्कर से साइकिल सवार की मौत
इटावा। फ्रैंड्स कालोनी थाना क्षेत्र के उदयपुरा गांव में गुरुवार देर शाम तेत रफ्तार बाइक की टक्कर साइकिल सवार सूरज सिंह (54) की मौत हो गई। पुलिस ने चालक व बाइक को पकड़ लिया है।

उदयपुरा गांव निवासी सूरज सिंह देर शाम साइकिल लेकर किसी काम से घर के बाहर निकला था। वह घर से थोड़ी दूर ही पहुंचा था। उसी दौरान तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी। इससे वह साइकिल से उछल कर सड़क पर गिरकर घायल हो गया। बाइक भी अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे की सूचना पाकर पुलिस व सूरज के परिजन मौके पर पहुंचे। सूरज को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टर ने उसे देखते ही मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी के मुताबिक हादसे के बाद बाइक व चालक को पकड़ लिया गया है। मृतक के परिजनों की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed