{"_id":"1cfa9d5ba03f2712275c675333819c63","slug":"if-the-groom-has-epilepsy-the-procession-returned-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूल्हे को आई मिर्गी तो लौटाई बारात, गांव नगला राठौर में हुई घटना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूल्हे को आई मिर्गी तो लौटाई बारात, गांव नगला राठौर में हुई घटना
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
Updated Sat, 18 Apr 2015 11:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सैफई विकास खंड क्षेत्र के गांव नगला राठौर में आई एक बारात में भांवरों के समय अचानक दूल्हा बेहोश हो गया। वधू पक्ष के लोगों ने मिर्गी आने का आरोप लगाते हुए शादी से इनकार कर दिया। इस पर काफी देर तक वहां हंगामा होता रहा।
विज्ञापन
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। उसने दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वधू पक्ष शादी को तैयार नहीं हुआ। बाद में पुलिस ने दोनों पक्षों का हुआ खर्चा वापस कराया। इसके बाद बारात बिना दुल्हन के बैरंग वापस लौट गई।
विज्ञापन
क्षेत्र के गांव नगला राठौर निवासी कनौजीलाल शाक्य की पुत्री दीक्षा शाक्य की शादी जसवंतनगर निवासी गौरव शाक्य पुत्र प्रदीप शाक्य के साथ तय हुई थी। निर्धारित 17 अप्रैल को बारात नगला राठौर पहुंची। कन्या पक्ष के लोगों ने बारातियों का स्वागत सत्कार किया। द्वारचार की रस्म भी धूमधाम के साथ हो गई।
विज्ञापन
इस बीच बहुत से बाराती खाना खाकर वापस लौट गए। रात के समय जब भांवरों का कार्यक्रम चल रहा था कि अचानक दूल्हा गौरव बेहोश हो गया। यह देख कन्या पक्ष के लोगों में हड़कंप मच गया। कन्या पक्ष के लोगों ने दूल्हे पर मिर्गी आने का आरोप लगाया और शादी से इनकार कर दिया।
दूल्हा पक्ष ने दावा किया कि दूल्हे को मिर्गी नहीं आती। ज्यादा जागने से उसे चक्कर आ गया होगा। काफी समझाने बुझाने के बाद भी कन्या पक्ष के लोग शादी को तैयार नहीं हुए। शादी से दोटूक इनकार से वहां हंगामा शुरू हो गया। इधर किसी ने जसवंतनगर थाना को सूचना दे दी। थाने के एसएसआई सुधाकर सिंह मय फोर्स के मौके पर पहुंचे।
उन्होंने दोनों पक्ष के लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन कन्या पक्ष के लोग मानने को तैयार नहीं हुए। बाद में पुलिस ने दोनों पक्षों का जो-जो खर्च हुआ उसका हिसाब लगाकर एक दूसरे को खर्चा वापस कराया। बाद में बारात बिना दुल्हन के ही वापस लौट गई।