फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   I am being given a lollipop for one seat: Shivpal

मुझे एक सीट का लालीपॉप दिया जा रहा है : शिवपाल

Wed, 17 Feb 2021 11:17 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 17 Feb 2021 11:17 PM IST
विज्ञापन
I am being given a lollipop for one seat: Shivpal
मंच पर कवियों और शायरों के संग उपस्थित प्रसपा प्रमुख - फोटो : ETAWHA
इटावा। अपने जन्मदिन पर प्रगतिशील समाजवादी पार्टी प्रमुख शिवपाल सिंह यादव के मन का मलाल मंच पर आया। मंगलवार रात इस्लामिया कॉलेज में आयोजित मुशायरे में उन्होंने नाम लिए बगैर कई तीर चलाए।
विज्ञापन

भतीजे अखिलेश यादव का नाम लिए बिना कहा कि मैंने जिन्हें पाला-पोसा वो जसवंतनगर की सीट देकर मुझ पर एहसान जताने की बात कर रहे हैं। मैंने सपा के लिए 403 सीटों की सूची तैयार की और वो मुझे एक सीट का लालीपॉप देकर मजाक कर रहे हैं।
विज्ञापन

कहा कि 1988 में जिस संघर्ष के साथ पार्टी को आगे बढ़ाया था अब वही दोबारा करना पड़ रहा है। गौरतलब है कि जिला पंचायत की हर सीट से चुनाव लड़ाने का संकेत देकर शिवपाल ने जिले में ही सपा के सामने कड़ी चुनौती खड़ी कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दरअसल, 14 नवंबर को दीपावली के मौके पर सैफई स्थित आवास पर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अखिलेश यादव ने जसवंतनगर सीट से चाचा शिवपाल के खिलाफ प्रत्याशी न लड़ाने का ऐलान किया था।
इस दौरान उन्होंने सरकार बनने पर शिवपाल को मंत्रालय देने की बात भी कही थी। मंगलवार को मुशायरे के दौरान शिवपाल ने अखिलेश के उस बयान के जवाब में निशाना साधा। अंत में शिवपाल भावुक होकर बोले, मैं अकेला ही चला था सफर पर, लोग मिलते गए और करवां बनता गया।

इस दौरान पूर्व सांसद रघुराज सिंह शाक्य, प्रसपा जिलाध्यक्ष सुनील यादव, अनुज यादव मोंटी, कृष्ण मुरारी गुप्ता, अनवर पहलवान, आशीष पटेल, बन्ने मंसूरी, अनवार हुसैन राईनी, निशांत चौधरी, मयंक विधौलिया, आलोक दीक्षित, फरहान शकील, कामिल कुरैशी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed