फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Hymns sung by SP supremo

जब सपा मुखिया ने भजन सुनाकर लूटी वाहवाही

Wed, 31 Dec 2014 01:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा Updated Wed, 31 Dec 2014 01:10 AM IST
विज्ञापन
Hymns sung by SP supremo
सैफई महोत्सव के तत्वाधान में आयोजित फाग गायन में मंगलवार को आसपास जिलों के दर्जनों फाग गायकों ने हिस्सा लिया। इसमें सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव भी शामिल हुए। उन्होंने करीब दो घंटे बैठकर न केवल फाग गायकी का लुत्फ उठाया बल्कि गायकों का उत्साहवर्धन करते हुए खुद भी भजन गाए।
विज्ञापन


सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव ने भगवान श्री कृष्ण और सुदामा मिलन का गीत गाकर फगुओं का उत्साह बढ़ाया। उन्होंने ...देख सुदामा की दीन दशा करुणा करके करुणा निधि रोये, ...जो सोबत है, सो खोवत है, जो जागत है, सो पावत है भजन सुनाकर वाहवाही लूटी। पंडाल में मौजूद सैकड़ों लोगों ने सपा मुखिया की इस गायकी का आनंद लिया।
विज्ञापन

इस अवसर पर आमोद कुमार, राधाकृष्ण आढ़तिया, सुरेंद्र सिंह, साहब सिंह यादव, मुकुट सिंह यादव ने फाग गाए।

इस मौके पर सांसद धर्मेंद्र यादव, प्रधान दर्शन सिंह, जिलाध्यक्ष अशोक यादव, रविंद्र श्री वास्तव गुडडू, कृष्ण मुरारी गुप्ता, पूर्व विधायक प्रदीप यादव, लक्ष्मीपति वर्मा, आशीष राजपूत, प्रदेश सचिव प्रदीप सोनी, जिलाध्यक्ष फरहान शकील, राजवीर सिंह ठेकेदार, चंदगीराम यादव समेत तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन





विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed