{"_id":"6595a09f82c7a990a400588c","slug":"hundreds-of-bighas-of-crops-drowned-due-to-lack-of-cleaning-of-bambiya-etawha-news-c-216-1-etw1002-7284-2024-01-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: बंबिया की सफाई न होने से सैकड़ों बीघा फसल डूबी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: बंबिया की सफाई न होने से सैकड़ों बीघा फसल डूबी
Wed, 03 Jan 2024 11:29 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
Updated Wed, 03 Jan 2024 11:29 PM IST
विज्ञापन
बसरेहर। विकासखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत बरालोकपुर में पेट्रोल पंप के पास से गुजरी बंबिया की सफाई न होने से किसानों की गेहूं की सैकड़ों बीघा फसल जलमग्न हो गई। इससे किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें छाई हैं।
ग्राम पंचायत बरालोकपुर के किसान सुरेश प्रजापति, अमित प्रजापति, लालाराम, सकटू कुमार, खेमू कुमार, जोर सिंह, धारा सिंह, सुनील, राजेश आदि ने बताया कि इसकी सफाई न होने के कारण पानी किसानों के खेतों में घुस रहा है। इससे उनकी गेहूं की फैसले बर्बाद हो रही है।
हर वर्ष इटावा फर्रुखाबाद मार्ग से गुजरी बंबिया की सफाई के नाम पर खानापूर्ति कर दी जाती है। इससे किसान परेशान हैं। किसानों का कहना है कि पुरी बंबिया की ठीक से सफाई हो तब जाकर यह समस्या दूर होगी। किसान सुरेश प्रजापति ने बताया कि उन्होंने एसडीएम ऑफिस में फोन करके इसकी जानकारी कई बार दी।
विज्ञापन
तब कहीं एसडीएम ऑफिस इटावा ने मामले को संज्ञान में लेते हुए नहर विभाग के जेई शिवकुमार को इससे अवगत कराया। नहर विभाग के जेई शिव कुमार ने मौके पर जाकर स्थिति का जायजा लिया और जल्द ही पानी कम करने के लिए विभाग से कहा है।
किसानों को अपने खेतों से भरे हुए पानी निकालने के लिए काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं किसानों का कहना है कि पानी भर जाने से गेहूं की पैदावार कम होगी। इससे उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो जाएगा। नहर विभाग के जेई शिवकुमार ने बताया पंचायत की ओर से बंबिया की सफाई न होने से पानी खेतों में भर गया है। फिर भी ठेकेदार से कहकर सफाई कराई जाएगी।