फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   huge noumber of buses will run on Delhi route

दिल्ली रूट पर चलेगा बसों का रेला

Wed, 04 Nov 2015 11:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
अमर उजाला ब्यूरो इटावा Updated Wed, 04 Nov 2015 11:56 PM IST
विज्ञापन
huge noumber of buses will run on Delhi route

दीपावली के त्योहार पर रोडवेज ने भी कमाई करने का मन बना लिया है। इसके लिए विभाग ने अभी से तैयारी शुरू कर दी हैं। इटावा क्षेत्र के सभी छह डिपो को निर्देश दिए गए हैं कि आठ से 15 नवंबर तक वह अपने डिपो की 90 प्रतिशत बसें दिल्ली रूट पर चलाएं।

विज्ञापन


आरएम इटावा एनएस यादव ने दीपावली को देखते हुए रोडवेज की आय को बढ़ाने के लिए स्थानीय स्तर पर कार्य योजना बनाई हैतैयार की है, उसके तहत क्षेत्र के सभी सात डिपो की 90 प्रतिशत बसें दिल्ली मार्ग पर चलाई जाएंगी।
विज्ञापन


सात नवंबर से 15 नवंबर तक रोडवेज के अधिकारियों व कर्मचारियों के सभी प्रकार के अवकाश, साप्ताहिक विश्राम स्वीकृत नहीं किए जाएंगे। यदि ऐसे में कोई भी कर्मचारी अनुपस्थित होता है तो उसका उस दिन का वेतन काट लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस समय अवधि के बीच क्षेत्र में बसों की समय सारिणी भी स्थगित रहेगी और दिल्ली आनंद विहार व सराय काले खां मार्ग पर ज्यादा से ज्यादा बसों का संचालन किया जाएगा। वहीं लंबी दूरी की बसें इन निर्देशों से प्रभावित नहीं होंगी। अनुबंधित बसों को भी इस दौरान अवकाश नहीं दिया जाएगा और उन्हें यात्रियों की आवश्यकता के अनुसार संचालित किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed