{"_id":"603cd0a18ebc3ee9652af772","slug":"ht-line-etawah-news-electrocution-young-man-scorched-etawha-news-knp6148025123","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर घायल
विज्ञापन
ताखा। ऊसराहार थाना क्षेत्र में एक मकान के ऊपर से गुजरी हाईटेंशन लाइन से करंट लगने से एक युवक गंभीर रूप से झुलस गया। उसे इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बेलाहार विद्युत उपकेंद्र से जुड़े गांव नगला पृथी निवासी राकेश बाबू मिश्रा के मकान के ऊपर से हाईटेंशन लाइन निकली है। सोमवार को वह किसी काम से मकान की छत पर गए थे।
जहां काम करते समय वह विद्युत लाइन के करंट की चपेट में आ कर नीचे गिर पड़े। परिजनों ने उन्हें इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।
ग्रामीणों ने बताया कि कई बार विद्युत अधिकारियों को प्रार्थना पत्र देकर विद्युत लाइन हटवाने को कहा गया है लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गयी। उप खंड अधिकारी महेंद्र प्रसाद ने बताया कि अवर अभियंता को कार्यवाही के निर्देश दिए गए हैं।