फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   House caught fire due to candle, cash kept for daughter's wedding burnt to ashes

Etawah News: मोमबत्ती से घर में लगी आग, बेटी की शादी के लिए रखी नकदी जलकर राख

Fri, 24 Nov 2023 11:48 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Fri, 24 Nov 2023 11:48 PM IST
विज्ञापन
House caught fire due to candle, cash kept for daughter's wedding burnt to ashes
बकेवर। ग्राम असदपुर में मोमबत्ती से घर में आग लग गई। इससे घर में बेटी की शादी के लिए रखी साढ़े 52 हजार की नकदी समेत पूरी गृहस्थी राख हो गई। घर में बंधी पांच बकरियां भी जलकर मर गईं।
विज्ञापन



महेवा ब्लॉक के ग्राम पंचायत असदपुर निवासी दिनेश राठौर मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करते हैं। गुरुवार शाम करीब पौने सात बजे घर में जल रही मोमबत्ती कपड़ों पर गिर पड़ी। इससे आग लग गई। परिजन कुछ समझ पाते, इससे पहले ही आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। लपटें देखकर दिनेश ने परिजनों को तो घर से किसी तरह बाहर निकालकर बचा लिया, लेकिन घर में रखी साढ़े 52 हजार की नकदी, पांच बकरियां, राशन, कपड़े, चारपाई, बर्तन सहित गृहस्थी का सारा सामान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन

ग्रामीणों की मदद से लगभग एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। पीड़ित ने बताया कि 20 जनवरी को बेटी अनामिका की शादी के लिए 50 हजार रुपये एकत्रित किए थे। बेटी की सगाई में मिले 25 सौ रुपये भी बक्से में रखे थे। वो भी जलकर राख हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही लेखपाल अवनीश कुमार, आशुतोष कुमार, ग्राम प्रधान पति मुन्नी लाल दोहरे ने घटना स्थल पर पहुंचकर घटना का निरीक्षण किया। आर्थिक सहायता का आश्वासन दिया। गांव के पुत्तन तिवारी, महेंद्र कुमार, जबर सिंह, सुरेश राठौर, पूरन सिंह राठौर, नंदू लाला सहित लोगों ने शासन से पीड़ित को आर्थिक सहायता दिए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed