फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   hospital,covid 19,doctor

स्वास्थ्य निदेशक ने परखी कोविड अस्पताल की व्यवस्थाएं

Wed, 19 May 2021 10:52 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 19 May 2021 10:52 PM IST
विज्ञापन
hospital,covid 19,doctor
इटावा। प्रदेश के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के निदेशक डॉ. राकेश कुमार ने बुधवार को कोविड और अन्य अस्पतालों की व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने जिला महिला अस्पताल, महिला विंग में बने कोविड-19 अस्पताल के साथ ही जसवंत नगर सीएचसी की व्यवस्थाओं को परखा। विभागीय अफसरों से बातचीत भी की। निदेशक ने कहा कि निरीक्षण रिपोर्ट विभाग के आला अफसरों को देंगे।
विज्ञापन

डॉ. राकेश सुबह लखनऊ से जिला अस्पताल पहुंचे। उन्होंने सबसे पहले जिला अस्पताल में महिला अस्पताल का मुआयना किया। वहां की व्यवस्थाओं को देखा। मरीजों और तीमारदारों से इलाज व दवाओं के बारे में जानकारी ली। इसके बाद वह जिला अस्पताल परिसर में बनी महिला विंग में पहुंचे। वहां बने एल-टू अस्पताल का मुआयना किया।
विज्ञापन

उन्होंने अस्पताल में बनी अस्थाई पुलिस चौकी को देखा। सीसीटीवी कैमरों के बारे में जानकारी ली। इसके बाद अस्पताल में भर्ती कोविड मरीजों का हालचाल लिया। तीमारदारों से भी व्यवस्थाओें के बारे में पूछा। डॉक्टरों व कर्मचारियों से भी अस्पताल की व्यवस्थाओं की जानकारी ली। इस दौरान महिला अस्पताल के सीएमएस व कोविड अस्पताल के नोडल अफसर डॉ. अशोक कुमार व अन्य अफसर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां से डॉ. राकेश जसवंत नगर सीएचसी गए। वहां भी अस्पताल का निरीक्षण किया। मरीजों व तीमारदारों से पूछा कि अस्पताल की तरफ से दवाएं, भोजन मिलता है या नहीं। निदेशक ने अस्पतालों के निरीक्षण के बाद कहा कि जिला महिला, कोविड अस्पताल और जसवंत नगर सीएचसी में व्यवस्थाएं बेहतर हुई हैं। जो कुछ खामियां मिली, उन्हें संबंधित अफसरों को दूर करने के लिए कहा है। डॉ. राकेश दोपहर बाद लखनऊ चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed