{"_id":"5f09ef8c8ebc3e63df421436","slug":"hooter-landed-from-bjp-flag-car-etawha-news-knp570657084","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा का झंडा लगाए कार से उतारे हूटर, वसूला जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा का झंडा लगाए कार से उतारे हूटर, वसूला जुर्माना
विज्ञापन
लाकडाउन में मनाही के बाद भी शनिवार को बेवजह सड़कों पर घूम रहे करीब आधा सैकड़ा वाहनों के चालान काटे गए। शास्त्री चौराहे पर भाजपा का झंडा लगाए कार से काली फिल्म और हूटर उतार कर जुर्माना वसूला गया। हालांकि दोपहर बाद सड़कों पर इक्का दुक्का वाहन नजर आए।
शनिवार दोपहर बाद कानपुर मंडलायुक्त डा सुधीर एम बोबडे के साथ डीएम जेबी सिंह, एसएसपी आकाश तोमर ने शहर का पैदल भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
शास्त्री चौराहा पर बिना हेलमेट व मास्क के लोगों पर कार्रवाई की गई। इस दौरान भाजपा का झंडा लगी एक कार के आने पर पुलिस ने रोककर चेक किया। गाड़ी में लगे तीन हूटर और शीशों पर चढ़ी काली फिल्म पुलिस ने उतार ली।
कार सवार ओमशांती कालोनी बाइस ख्वाजा रोड निवासी अतुल प्रताप सिंह से पूछताछ की। पता चला कि वह भाजपा में किसी पद पर नहीं है। सीओ सिटी ने बताया कि पुलिस ने हूटर और काली फिल्म मिलने पर जुर्माना वसूल किया है।
विज्ञापन
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक बचन सिंह सिरोही ने बताया कि शहर के अलग अलग स्थानों पर बगैर मास्क वाहन चलाते 18 लोगों के चालान काटे गए। तीन वाहनों को कागजात न होने पर सीज किया गया। हेलमेट न पहने होने पर एक दोपहिया वाहन सवार का चालान हुआ है। इसी तरह फ्रेंड्स कालोनी और सिविल लाइन थानों की पुलिस ने वाहन सवारों पर कार्रवाई की। करीब आधा सैकड़ा वाहनों के चालान काटे गए।