फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Honored the meritorious of KK College

Etawah News: केके कॉलेज के मेधावियों को किया सम्मानित

Sat, 29 Jul 2023 01:07 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Sat, 29 Jul 2023 01:07 AM IST
विज्ञापन
Honored the meritorious of KK College
इटावा। कर्मक्षेत्र डिग्री कॉलेज में गुरुवार को इस वर्ष पास आउट हुए 300 छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि एसपी सिटी ने सभी को प्रमाण पत्र देकर प्रोत्साहित किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रबंध समिति अध्यक्ष विजयशंकर वर्मा ने की। अतिथियों का स्वागत प्राचार्य प्रो. महेंद्र सिंह ने किया। मुख्य अतिथि ने छात्र छात्राओं से सीधा संवाद भी किया। एसपी सिटी कपिल देव सिंह ने अपने छात्र जीवन व इलाहाबाद विश्वविद्यालय के अध्ययन के स्मरण साझा किए।
विज्ञापन

कहा कि प्रत्येक माता पिता चाहते हैं कि उनकी बेटियां पढ़ें, अपना कॅरिअर बनाएं फिर शादी इत्यादि के बारे में सोचें। प्रबंध समिति के मंत्री ओमकार नाथ वर्मा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। संचालन प्रो. शिवराज सिंह यादव ने किया। नेट जेआरएफ भूगोल के छात्र मनोज कुमार, भूगोल के नेट क्वालीफाई छात्र ऋषि कुमार एवं हिमांशु कुमार, राजनीति शास्त्र के नेट क्वालीफाई छात्र हर्ष यादव, हिंदी की नेट क्वालीफाई छात्रा सोनम अग्निहोत्री को विशेष उपलब्धि के लिए बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रो. उदयवीर सिंह, लेफ्टीनेंट प्रो. सुनील सिंह सेंगर, डॉ.चित्रा यादव, डॉ. सुरभि सिंह, प्रो. साजिया अख्तर, डॉ. सुशील वर्मा, डॉ. प्रमोद कुमार, डॉ. अजरा बेगम, डॉ. अनुपम, डॉ. अजय, डॉ. हिमांशु कुमार, डॉ. हेमसिंह ओझा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed