{"_id":"575c540e4f1c1b520a9c64b0","slug":"hindu-religion-favours-world-brothership","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिंदू विश्व बंधुत्व की कल्पना करने वाला धर्म ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिंदू विश्व बंधुत्व की कल्पना करने वाला धर्म
अमर उजाला ब्यूरो, इटावा
Updated Sat, 11 Jun 2016 11:40 PM IST
विज्ञापन
अध्यक्षीय भाषण करते पर्यावरणविद डा. राजीव चौहान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की ओर से नारायण कालेज ऑफ साइंस एंड आर्टस में चल रहे 20 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का शनिवार को समापन हो गया। इस दौरान स्वयं सेवकों को हिदुत्व पर विस्तृत जानकारी दी गई।
विज्ञापन
कार्यक्रम का शुभारंभ संघ में गुरु भगवा ध्वज के उत्तोलन तथा संघ प्रार्थना के साथ हुआ। सबके आसन ग्रहणोपरांत प्रशिक्षार्थी स्वयं सेवकों ने ध्वज की प्रदक्षिणा के बाद वर्ग में सीखे विषयों पर भव्य प्रदर्शन किया। इसके साथ ही वर्ग कार्यवाह ओमनारायण ने वर्ग का वृत्त प्रस्तुत करते हुए मंचासीन अतिथियों का परिचय दिया।
विज्ञापन
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता रामकुमार ने कहा कि हिंदू धर्म है। यह कोई मत, संप्रदाय, पंथ नही है। हिंदू तो सर्व धर्म समभाव, विश्व बंधुत्व और सर्वे भवंतु सुखिन: की कल्पना करने वाला धर्म है। कार्यक्रम की अध्यक्षता पर्यावरणविद डा. राजीव चौहान ने की। अंत में ध्वजावतरण के साथ समारोह का समापन हुआ।
विज्ञापन