फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   hindi is langauge of jan

Etawah News: हिंदी का विकास जन का विकास है

Sat, 10 Dec 2022 05:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 10 Dec 2022 05:30 AM IST
विज्ञापन
hindi is langauge of jan
इटावा। हिंदी का विकास सामान्य जन के विकास से जुड़ा है। जब हम हिंदी की बात करते हैं तो उपेक्षित, साधनहीन लोगों के कल्याण की भी चर्चा करते हैं। ये बात देश के प्रख्यात आलोचक आलोक श्रीवास्तव ने इस्लामिया कॉलेज सभागार में हिंदी सेवा निधि की राष्ट्रीय संगोष्ठी के दौरान कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सामान्य जन के जीवन का विकास सीधे हिंदी से जुड़ा है। पूर्व असिस्टेंट सॉलिसिटर जनरल अशोक मेहता ने कहा की आज वादकारी का हित सर्वोपरि है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति ने जो संकेत पिछले दिनों दिया था, उससे हम बहुत कुछ सीख सकते हैं। नेपाल सर्वोच्च न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता सुनील कुमार पोखरेल ने कहा कि भारत और नेपाल के संबंधों को हिंदी ने मजबूत किया है। पद्मश्री लीलाधर जगूड़ी ने कहा कि हिंदी ने सामान्य जन की बात सर्वाधिक मुखरता से की है। उन्होंने तकनीकी भाषा के शब्दकोश को भी समृद्ध करने की आवश्यकता पर बल दिया।
विज्ञापन

मेडिकल एसोसिएशन भोपाल के निदेशक डॉ. संदीप गुप्ता ने चिकित्सा क्षेत्र में हिंदी शब्दावली मजबूत करने की आवश्यकता पर बल दिया। न्यायमूर्ति सुधीर अग्रवाल ने कहा कि जब तक शिक्षा का स्तर समान नहीं होगा, तब तक भाषा का सवाल सहज नहीं है। डॉ. विद्याकांत तिवारी ने कहा कि हिंदी की विकास यात्रा को लंबी दूरी तय करनी है। मुंबई से आए प्रख्यात रंगमंच निर्देशक विनोद गणात्रा ने कहा है कि बॉलीवुड ने हिंदी को बहुत लोकप्रिय बनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वरिष्ठ समीक्षक डॉ. रमाकांत शर्मा भिमानी हरियाणा ने कहा कि हिंदी का सहज बोधगम्य स्वरूप लोगों को आकृष्ट करता है। इससे पूर्व डॉ. कुश चतुर्वेदी ने निधि के संस्थापक न्यायमूर्ति प्रेमशंकर गुप्त का भावपूर्ण स्मरण किया। स्वागत निधि के महासचिव प्रदीप कुमार व आभार न्यासी दिलीप कुमार एडवोकेट ने जताया। कार्यक्रम का संचालन न्यायमूर्ति प्रेम शंकर गुप्त व शोध संस्थान के कार्यकारी निदेशक राकेश गुप्त ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed