फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   ????? ??? ???? ?????? ????? ?? Highest voter turnout in Etawah and lowest in Jaswantnagar

इटावा में सबसे ज्यादा और जसवंतनगर में सबसे कम बढ़े मतदाता

Tue, 19 Jan 2021 11:02 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 19 Jan 2021 11:02 PM IST
विज्ञापन
????? ??? ???? ?????? ????? ?? Highest voter turnout in Etawah and lowest in Jaswantnagar
निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विधानसभावार मतदाता सूचियों का प्रकाशन कर दिया गया है। पुनरीक्षण में तीनों विधानसभाओं में 10,233 मतदाता बढ़े और 6073 मतदाता घटे हैं। तीनों विधानसभाओं में कुल मिलाकर मतदाताओं की संख्या 11,73,917 हो गई है।
विज्ञापन

जिले में जनसंख्या और मतदाता अनुपात 63.91 है। कोई भी व्यक्ति संबंधित तहसील अथवा जिला मुख्यालय पर आकर सूची का अवलोकन कर सकता है। सबसे ज्यादा मतदाता इटावा विधानसभा में और सबसे कम जसवंतनगर में बढ़े हैं। भरथना में पुरुषों की अपेक्षा महिला मतदाताओं की संख्या में अधिक वृद्धि दर्ज की गई है।
विज्ञापन

जसवंतनगर विधानसभा में 3,81,709 मतदाता थे। पुनरीक्षण अभियान में इस विधानसभा में 1,244 पुरुष और 1,235 महिला, दो अन्य कुल 2,481 मतदाता बढ़े हैं। मृतकों एवं बाहर जाने वाले 1,713 मतदाता घटे हैं। इस प्रकार अब जसवतंनगर विधानसभा में मतदाताओं की कुल संख्या 3,82,477 होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इटावा विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाता 3,90,967 थी। यहां 4,604 मतदाता बढ़े। 2,045 मतदाता घटे हैं। मतदाता संख्या अब 3,93,526 हो गई है। इनमें 2,387 पुरुष और 2217 महिला वोटर बढ़ीं हैं।
भरथना एससी सीट पर 3,97,081 थी। यहां 3,148 मतदाता बढ़े और 2,315 मतदाता घटे हैं। यहां मतदाताओं की कुल संख्या 3,97,914 हो गई है। भरथना में 1477 पुरुष, 1669 महिला वोटर बढ़ी हैं। दो अन्य हैं।

वर्ष 2021 में जनसंख्या का आंकलन लगभग 1,83,6938 किया गया है। इस लिहाज से जनसंख्या और मतदाताओं का अनुपात 63.91 प्रतिशत है। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी उदयनारायण ने बताया कि मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed