{"_id":"635d70f3473ecc25451db1c7","slug":"heavy-wehicle-start-running-at-chambal-bridge-etawah-news-knp725567366","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंबल पुल से बड़े वाहनों की आवाजाही शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंबल पुल से बड़े वाहनों की आवाजाही शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा। चार माह बाद चंबल पुल पर भारी वाहनों का आवागमन शुरू हो गया है। इससे एमपी आने-जाने वालों को सुविधा होगी।
जून के अंत में बारिश शुरू होते ही चंबल पुल को भारी वाहनों के लिए बंद कर दिया गया था। इसके बाद पुल की मरम्मत शुरू करा दी गई थी। सितंबर में छोटे वाहनों की आवाजाही पर भी रोक लगा दी गई थी। इससे जिले से भिंड जाने वाले और भिंड से इटावा आने वाले लोगों को लंबा चक्कर लगाना पड़ रहा था।
दो अक्तूबर तक काम पूरा करने के आदेश जारी किए गए थे, लेकिन बारिश के कारण काम पूरा नहीं हो सका। 23 अक्तूबर से वाहनों की आवाजाही शुरू करने का आश्वासन दिया गया था। 22 अक्तूबर को एप्रोच का काम पूरा न मिलने पर डीएम ने सिर्फ छोटे वाहनों की आवाजाही को ही छूट दी थी। भारी वाहनों पर 28 तक रोक बढ़ा दी थी। काम पूरा होने के बाद शनिवार से भारी वाहनों के लिए भी पुल खोल दिया गया। इससे मध्यप्रदेश जाने और वहां से आने वाले लोगों को काफी राहत मिली है।