फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Heavy firing in electoral rivalry

चुनावी रंजिश में जमकर फायरिंग

Tue, 15 Dec 2015 11:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा।
अमर उजाला ब्यूरो इटावा। Updated Tue, 15 Dec 2015 11:11 PM IST
विज्ञापन
Heavy firing in electoral rivalry
भरथना चौराहा स्थित एक रसूखदार परिवार के दो मंजिला मकान के बाहर कुछ लोगों ने बीती रात कई राउंड फायरिंग की। फायरिंग से मकान पर गोलियों के कई निशान भी बन गए। गृहस्वामी की गाड़ी पर भी गोली चलाई गई। एटीएम की दीवार पर छर्रों के निशान बन गए। इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सुबह होने पर गुस्साए लोगों ने भरथना चौराहे पर जाम लगा दिया। हालांकि पुलिस ने समझा बुझाकर जाम खुलवा दिया। घटना के पीछे बीडीसी चुनाव की रंजिश बताई जा रही है। फिलहाल घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है।
विज्ञापन


मूलरूप से सैफई ब्लाक क्षेत्र के भदेई कांशीपुर निवासी कोमल सिंह और उनके भाई कायम सिंह यादव का परिवार भरथना चौराहे पर रह रहा है। यहां उनका अशोका भवन के नाम से दो मंजिला मकान है। इसी में कोमल सिंह, उनके नाती अजीत और कायम सिंह के नाती विपिन परिवार के साथ रहते हैं।
विज्ञापन


गत बीडीसी चुनाव में भी परिवार ने कुछ प्रत्याशियों को अपने दमखम पर चुनाव मैदान में उतारा था। इसे लेकर कुछ लोगों से रंजिश शुरू हो गई थी। सोमवार रात करीब 10 बजे भरथना चौराहा स्थित उक्त मकान पर कुछ लोगों ने जमकर फायरिंग की। इस फायरिंग में कोई हताहत तो नहीं हुआ। लेकिन घटना से सनसनी फैल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


बदमाशों ने विपिन की कार को भी निशाना बनाया। घर में बनी दुकान में लगे एटीएम की दीवार पर भी गोली के निशान बने हैं। विपिन की मां व पूर्व प्रधान सरोज यादव ने बताया कि रात में बारात निकल रही थी। उसमें पटाखे और गोलियां चलने से उन्होंने इस ओर गौर नहीं किया।

लेकिन जब उनके पास फोन आया तो वह लोग बाहर निकले। तब तक फायर करने वाले भाग चुके थे। चौराहे पर एक दुकान खुली थी। दुकानदार ने बताया कि स्कार्पियो, आई-20 व एक अन्य गाड़ी पर सवार लोग फायर कर रहे थे। उनकी संख्या आठ-दस के आसपास थी। इनमें चार पांच के पास असलहे मौजूद थे।

वृद्ध कोमल सिंह ने बताया कि करीब 12 फायर रिवाल्वर से और 22-23 फायर रायफल से किए गए। रात में ही घटना की सूचना फ्रेंड्स कालोनी पुलिस को दी गई। एसओ नासिर हुसैन मौके पर आए। मंगलवार सुबह जब क्षेत्र के लोगों को घटना का पता चला तो उन्होंने भरथना चौराहे पर जाम लगा दिया।

हालांकि 20-25 मिनट बाद ही क्यूआरटी जवान मौके पर पहुंच गए और लोगों को समझाकर जाम खुलवा दिया। फायर के संबंध में सरोज यादव का कहना है कि बीडीसी चुनाव में उनके पुत्र विपिन ने पूर्व प्रधान के भाई की पत्नी को प्रत्याशी के तौर पर पर्चा भरवाया था।


इसी बात को लेकर चुनाव लड़ रहे एक अन्य प्रत्याशी ने रंजिश मान ली थी। इसी मसले को लेकर यह फायरिंग की गई है। एसओ नासिर हुसैन ने कहा कि यदि कोई तहरीर मिलती है तो रिपोर्ट दर्ज होगी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed