फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   health

ऊसराहार में डेंगू से महिला की मौत

Sun, 24 Nov 2019 12:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 24 Nov 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
health
राम सखी की फाइल फोटो - फोटो : ETAWHA
इटावा। ऊसराहार में डेंगू से शनिवार को महिला की मौत हो गई और जिला अस्पताल की जांच में एक मरीज में प्राथमिक लक्षण मिले हैं। डेंगू से जिले में अब तक 18 लोगों की जान जा चुकी है। छिड़काव के नाम पर हो रही खानापूरी पर ऊसराहार में ग्रामीणों ने नाराजगी भी जताई।
विज्ञापन

ऊसराहार में सकरावा बस अड्डा के सामने रहने वाले महेश चंद्र यादव की पत्नी राम सखी (45) को दो दिन से बुखार आ रहा था। पति महेश यादव ने बताया कि निजी अस्पताल में जांच में डेंगू बताया गया था।
विज्ञापन

प्लेट्लेट्स लगातार घट रही थीं। हालत बिगड़ने पर शुक्रवार रात सैफई ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही मौत हो गई। क्षेत्र में कई मरीज मिलने बावजूद स्वास्थ्य विभाग की टीम एंटी लार्वा छिड़काव में लापरवाही बरत रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार को सरसईनावर अस्पताल के डॉ. उदय प्रताप, फार्मासिस्ट अभिलाष सिंह के साथ टीम ऊसराहार में छिड़काव करने गई थी। व्यापार मंडल अध्यक्ष अनिल कौशल, अरविंद गुप्ता, अजय शर्मा, बट्टन गुप्ता, विवेक गुप्ता, अगनू लाल, शिवकुमार यादव, प्रताप शाक्य, लाल बहादुर पाल ने आरोप लगाया कि मोहल्ले के एक कोने में ही छिड़काव किया गया है।
उधर, जिला अस्पताल की जांच में शहर के अशोक नगर निवासी कुनाल सक्सेना में डेंगू के लक्षण मिले हैं। जिला अस्पताल की पैथोलॉजी में 18 से 23 नवंबर के दौरान 109 मरीजों ने डेंगू की जांच कराई। इसमें से 15 मरीजों में डेंगू के लक्षण मिले हैं। 11 से 17 नवंबर तक कुल 119 मरीजों ने डेंगू की जांच कराई। 24 मरीजों में डेंगू के प्राथमिक लक्षण मिले।

जिला अस्पताल के फिजिशियन डॉ. अजय शर्मा ने बताया कि बुखार, खांसी के मरीज ही ज्यादा आ रहे हैं। करीब सवा सौ मरीज देखे। फिजिशियन डॉ.शांतनु निगम ने बताया कि मौसम बदलने से लोग बीमार पड़ रहे हैं। खांसी, वायरल के मरीज आए। शनिवार को करीब दो सौ मरीज देखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed