{"_id":"5d9f799c8ebc3e93c02b130c","slug":"health-etawha-news-knp5188523200","type":"story","status":"publish","title_hn":"दवाओं का स्टाक देखा, साफ-सफाई के दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दवाओं का स्टाक देखा, साफ-सफाई के दिए निर्देश
विज्ञापन
रेलवे अस्पताल का निरीक्षण करते मुख्य स्वास्थ्य निदेशक डॉ आनंद टंडन
- फोटो : ETAWHA
इटावा। रेल विभाग के मुख्य स्वास्थ्य निदेशक गुरुवार को रेलवे के अस्पताल पहुंचे। दवाओं का स्टाक देखने के बाद अस्पताल में साफ-सफाई के निर्देश दिए।
मुख्य स्वास्थ्य निदेशक डॉ. आनंद टंडन कालका एक्सप्रेस से इटावा स्टेशन पहुंचे। इसके बाद सीधे रेलवे अस्पताल में पहुंच गए। उन्होंने दवाओं के भंडारण गृह को देखा। दवाओं को लेकर डॉ. बीपी पाठक से जानकारी की। इस दौरान वे साफ-सफाई पर विशेष जोर देते हुए भी दिखाई दिए।
स्वास्थ्य से जुडे़ पहलुओं को लेकर रेलवे अस्पताल में पूछताछ करते हुए नजर आए। निरीक्षण के बाद उन्होंने पत्रकारों से कोई बात नहीं की।
निरीक्षण को मात्र एक से लेकर डेढ़ घंटे में निपटा दिया और जाने के लिए कर्मचारियों से पहले ही भूमिका बना ली थी। इसके बाद कार से कानपुर के लिए रवाना हो गए।