{"_id":"5d7154e68ebc3e93a8445394","slug":"health-etawha-news-knp511821499","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में डेंगू की दस्तक, बरालोकपुर में दो की पुष्टि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में डेंगू की दस्तक, बरालोकपुर में दो की पुष्टि
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा। चौबिया क्षेत्र के बरालोकपुर में पिछले 5 दिनों से 2 लोग डेंगू बुखार की चपेट में आ गए हैं। सात लोग और बुखार की चपेट में हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में साफ-सफाई न होने से डेंगू मच्छर ने पैर पसार लिए हैं।
गांव में महेश चंद्र प्रजापति की पत्नी उमा देवी व प्रेमचंद प्रजापति को 5 दिन पहले बुखार आया था। बसरेहर स्वास्थ्य केंद्र पर परीक्षण कराने पर डॉक्टर ने डेंगू बुखार बताया। महेश प्रजापति ने बताया पत्नी उमा को डॉक्टर ने बकरी का दूध, पपीता के पत्ते व कीवी फल सेवन करने की सलाह दी है।
बुखार से ग्रसित प्रेमचंद्र प्रजापति, महेश प्रजापति, रामचरन प्रजापति, मुकेश शाक्य के अलावा अन्य लोग बुखार की चपेट में हैं। डेंगू की पुष्टि होने से ग्रामीणों में चिंता व्याप्त हो गई है। प्रेमचंद प्रजापति को आराम न मिलने से वह दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं। इस बारे में सीएमओ डा.अनिल कुमार अग्रवाल का कहना है कि मामले का पता लगवाकर स्वास्थ्य टीमें भिजवाएंगे।