{"_id":"632760fa2836741d21476f1c","slug":"health-etawah-etawah-news-up-news-etawah-news-knp7188269169","type":"story","status":"publish","title_hn":"सैफई आयुर्विज्ञान विवि में नहीं नौ जरूरी दवाएं और आठ इंजेक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सैफई आयुर्विज्ञान विवि में नहीं नौ जरूरी दवाएं और आठ इंजेक्शन
विज्ञापन
सैफई। उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय में नौ प्रमुख दवाएं और आठ इंजेक्शनों की किल्लत है। वार्डों में इस संबंध में नोटिस भी चस्पा है। मरीजों को बाहर से इन्हें खरीदना पड़ रहा है।
विवि की ओपीडी में रोजाना दो से ढाई हजार आते हैं। करीब साढ़े सात सौ मरीज भर्ती भी होते हैं। जरूरी दवाएं और इंजेक्शन न होने पर डॉक्टर सादी पर्ची पर बाहर की दवाएं लिख रहे हैं। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एसपी सिंह ने बताया कि दवाइयों के टेंडर प्रक्रिया हो गई है। 15 दिन में दवाएं आ जाएंगी।
यह दवाएं नहीं हैं
1 - काइमोरल फोर्ट - इस दवा का उपयोग विशेष रूप से सूजन का इलाज करने के लिए किया जाता है।
2 - बी कॉम्प्लेक्स - इस दवा को मुंह में छाले और पोषण की कमी होने पर दिया जाता है।
3 - डिक्लो - इसका इस्तेमाल अंदरूनी चोटों के दर्द, सूजन और जोड़ों के दर्द के इलाज के लिए किया जाता है।
4 - डिक्लोपैरा - यह दवा भी जोड़ों और मांसपेशियों में दर्द के इलाज में उपयोग की जाती है।
5 - सेफेक्सीम - इस दवा का उपयोग गले का संक्रमण, निमोनिया और मूत्र संक्रमण में उपयोग किया जाता है।
6 - ऑगमेंटिन - यह भी बैक्टीरिया मारने की दवा है। इसका इस्तेमाल फेफड़ों, कान, मूत्र मार्ग, त्वचा के संक्रमण को दूर करने के लिए किया जाता है।
7 - ट्रामाडोल - इस दवा का उपयोग गंभीर दर्द से राहत देने के लिए किया जाता है।
8 - अस्थालीन - का इस्तेमाल अस्थमा, खांसी, सांस फूलने आदि से छुटकारा दिलाने के लिए किया जाता है।
9 - ब्यूडेकॉर्ट - यह दवा भी दमा, आंतों में सूजन आदि बीमारियों के लिए उपयोग की जाती है।
इंजेक्शन
1 - एविल - यह इंजेक्शन एक एंटीएलर्जिक दवा है।
2 - एच सीओआरटी - यह इंजेक्शन गंभीर एलर्जी, त्वचा और आंखों से जुड़ी समस्या के लिए उपयोग किया जाता है।
3 - अलेमीन - इसका इस्तेमाल शरीर में विटामिन बी12 की कमी को पूरा करने के लिए किया जाता है। विटामिन बी12 शरीर के विकास, कोशिका प्रजनन, रक्त निर्माण और प्रोटीन आदि के लिए महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन
4 - डिक्लो - इसका इस्तेमाल अंदरूनी चोटों के दर्द, सूजन, जोड़ों के दर्द के इलाज के लिए किया जाता है।
5 - पीसीएम - बुखार को कम करने में मदद करता है। यह प्रभावी ढंग से दर्द को कम करता है।
6 - केसीएल - शरीर में पोटैशियम की कमी के इलाज में इस्तेमाल की जाने वाली दवा है। यह इंजेक्शन मांसपेशियों में कमजोरी, दिल की धड़कन अनियमित होना, उल्टी को रोकने के काम आता है।
7 - कैल्शियम ग्लूकोनेट - यह आंतों में कैल्शियम को सोखने और किडनियों में कैल्शियम बनाए रखने में मदद करता है।
8 - इंसुलिन - इस इंजेक्शन से रक्त, कोशिकाओं के जरिये शुगर को पहुंचाना होता है। यह मधुमेह के रोगियों के जरूरी इंजेक्शन है।