{"_id":"5f4a99678ebc3eaac749f51f","slug":"health-etawah-etawah-news-etawha-news-knp579589589","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वास्थ्य विभाग टीम की जांच से मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वास्थ्य विभाग टीम की जांच से मचा हड़कंप
विज्ञापन
इटावा। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शनिवार को ऊसराहार क्षेत्र में गैर पंजीकृत अस्पतालों और झोलाछाप के यहां छापे मारे।
स्वास्थ्य विभाग की टीम की कार्रवाई को देख एक अस्पताल ने दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। इस पर विभाग की टीम ने अस्पताल पर नोटिस चस्पा करके जवाब मांगा है। साथ ही झोलाछाप की दुकानों की सील कर नोटिस जारी किया गया।
शनिवार को डिप्टी सीएमओ और नोडल अधिकारी डॉ. अवधेश यादव के नेतृत्व में की गई कार्रवाई भनक लगते ही झोलाछापों ने दुकानें बंद कर दीं। किशनी रोड पर गैर पंजीकृत महिला अस्पताल पर टीम के पहुंचते ही अस्पताल का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया गया। इस पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने दरवाजा पर नोटिस चस्पा करके जवाब मांगा है। इस बारे में नोडल अधिकारी डॉ अवधेश यादव का कहना है कि अस्पताल पर कार्रवाई की जाएगी। छह से अधिक झोलाछापों को नोटिस जारी करके जवाब मांगा है। समुचित जवाब न मिलने पर मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। संवाद