फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   health,etawah,etawah news,corona

सैफई चिकित्सा विवि के तीन कर्मी समेत 16 संक्रमित

Thu, 30 Jul 2020 11:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jul 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
health,etawah,etawah news,corona
इटावा। सैफई चिकित्सा विवि के तीन कर्मियों समेत गुरुवार को 16 नए कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। संक्रमितों में रामनगर के स्टेशनरी कारोबारी के परिवार के छह लोग भी शामिल हैं। जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 679 हो गई है। इसमें 443 ठीक हो चुके हैं, जबकि 23 दम तोड़ चुके हैं।
विज्ञापन

जुलाई के महीने में 30 दिन के अंदर 385 संक्रमित मिल चुके हैं। गुरुवार को शहर के रामनगर में एक स्टेशनरी कारोबारी के परिवार के छह सदस्य कोरोना संक्रमित मिले हैं। इनके परिवार की एक 20 वर्षीय महिला दो दिन पहले ही संक्रमित मिली थी। अगले दिन परिवार के इन सभी सदस्यों की एंटीजन किट से हुई कोरोना जांच में सभी की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इनमें 65 साल की वृद्धा के अलावा 25 व 30 साल के चार सदस्यों के और एक छह साल का बालक भी शामिल है। रामनगर में सप्ताह भर के अंदर आठ लोग संक्रमित मिल चुके हैं।
विज्ञापन

इसी प्रकार शहर के अजीत नगर में एक ही परिवार के तीन लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। सभासद प्रतिनिधि सुनील अंबेडकर ने बताया कि 50 वर्षीय संक्रमित व्यक्ति औरैया में बिजली विभाग में कार्यरत हैं। गले में खराश एवं बुखार आने पर जांच कराई थी। उनकी 48 वर्षीय पत्नी और 26 वर्षीय पुत्री संक्रमित मिली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर के रामलीला रोड स्थित खटखटा बाबा कालोनी में 40 वर्षीय महिला संक्रमित मिली है। महिला ने गले मे खराश व शरीर में दर्द की वजह से जिला अस्पताल में कोरोना जांच कराई थी। रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

सैफई में एक 30 वर्षीय शिक्षक के अलावा चिकित्सा विश्वविद्यालय के तीन अन्य कर्मचारी भी कोरोना संक्रमित मिले हैं। उदी क्षेत्र में 21 साल का युवक संक्रमित मिला है। सीएचसी प्रभारी विकास सचान ने बताया कि यह व्यक्ति करीब 15- 20 दिन पूर्व गुजरात से आया था। बुधवार को हल्का बुखार होने पर सीएचएसी पर जांच कराने आया था। रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। बसरेहर क्षेत्र के ग्राम नगला हर नारायण में 28 वर्षीय युवक संक्रमित मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed