फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   He was denied the vote to women beaten Dbangon

वोट देने से मना किया तो दबंगों ने महिला को पीटा

Thu, 26 Nov 2015 11:12 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, इटावा
ब्यूरो अमर उजाला, इटावा Updated Thu, 26 Nov 2015 11:12 PM IST
विज्ञापन
He was denied the vote to women beaten Dbangon

थाना क्षेत्र के ग्राम दिलीप नगर पठा में प्रधानी की दावेदार महिला, उसके पति ने सहयोगियों के साथ वृद्धा को इसलिए लाठी-डंडों से पीटा कि उसने हमलावरों के पक्ष में वोट देने से इंकार कर दिया था। वृद्घा को बचाने आए उसके लड़कों को भी पीटा।

विज्ञापन




बराउख चौकी पुलिस ने कोई सुनवाई नहीं की । सुबह थाने पहुंचने पर थानाध्यक्ष ने मामला दर्ज कराकर घायलों को उपचार के लिए भेजा।



बकेवर थाना क्षेत्र के बीहड़ी ग्राम दिलीप नगर ग्राम पंचायत की प्रधानी की सीट रक ग्राम पठा से हरवीर सिंह उर्फ गुड्डू मल्लाह की पत्नी मिथलेश कुमारी दावेदार हैं। एक अन्य महिला राम जानकी भी इसी गांव से अपनी दावेदारी कर रही हैं।
विज्ञापन



पठा निवासी शिवराज सिंह मल्लाह ने बताया कि मिथलेश कुमारी व उसके पति हरवीर सिंह अपने साथियों के साथ रात्रि आठ बजे मां जनक दुलारी के पास वोट मांगने आए।  मां ने उनसे कहा की उनकी बहन राम जानकी दावेदारी कर रही है, इसलिए वोट नहीं दे पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन




हरवीर व उनकी पत्नी मिथलेश ने कहा की वोट तो तुमको देना पड़ेगा और साथियों को बुलाकर मां जनक दुलारी को जमीन पर गिराकर लाठी डंडों से मारा। जनक दुलारी  को बचाने आए  उसके बेटे शिवराज को भी पीटा। पुलिस से शिकायत करने पर जान से मार  देने की धमकी दी।

 
शिवराज ने बताया कि उन्होंने रात्रि में थाने आने की कोशिश की, परंतु आरोपी रास्ता घेरे रहे। 100 नंबर की सूचना के बाद भी बराउख चौकी पुलिस ने कोई मदद नहीं की। सुबह थाना ग्रमीणों के साथ थाना पर आकर शिवराज ने थानाध्यक्ष बकेवर  बिजेंद्र सिंह को घटना बताई।



थानाध्यक्ष ने मामला दर्ज  कराया और घायल वृद्धा को उपचार हेतु महेवा प्राथमिक स्वस्थ्य केंद्र भेजा। सीओ भरथना राघवेंद्र सिंह राठौर ने बताया कि बराउख चौकी पुलिस के न पहुंचने की शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। वहीं गुरूवार शाम को दूसरे पक्ष से मिथलेश कुमारी ने भी पुलिस को प्रार्थनापत्र दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed