फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   He readied to welcome city

मुख्यमंत्री के स्वागत को सज रहा शहर

Tue, 23 Jun 2015 10:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा Updated Tue, 23 Jun 2015 10:40 PM IST
विज्ञापन
He readied to welcome city

मुख्यमंत्री अखिलेश सिंह यादव के 26 जून के आगमन को लेकर दौरे को लेकर शहर को चमाचम किया जा रहा है। शहर की खुदी हुई सड़कों पर डामर लगाया जा रहा है।

विज्ञापन


साथ ही कूड़ा करकट हटाने के लिए भी अभियान चलाया जा रहा है। सारा प्रशासनिक अमला तैयारी में लगा है। मालूम हो कि मुख्यमंत्री अखिलेश सिंह यादव 26 जून को शहर के दौरे पर आ रहे हैं। वह शहर के विकास कार्यों का जायजा लेंगे। उनका दिन भर शहर में ही रुकने का कार्यक्रम है।
विज्ञापन


इसके लिए सारा प्रशासनिक अमला तैयारी में जुटा है। पानी की पाइप लाइन और सीवर लाइन डालने के लिए शहर की तमाम सड़कें खोदकर डाल दी गईं थीं। इससे आने जाने में काफी दिक्कत हो रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री के दौरे के मद्देनजर उन पर गिट्टी डाल दी गई। अब गिट्टी पर डामर डालकर सड़क दुरुस्त कर दी गई है। बारिश बाद सड़कों को नए सिरे से बनाया जाएगा। सड़क किनारे फैला मलवा भी हटाया जा रहा है।

सड़क दुरुस्त करने में लोक निर्माण विभाग कानपुर की टीम लगी है। जिलाधिकारी डा. नितिन बंसल भी सारी तैयारियों पर नजर रख रहे हैं। मुख्यमंत्री का अभी विस्तृत कार्यक्रम भी नहीं आया है। शहर आने के बाद वह कहीं पर भी जा सकते हैं।

मुख्यमंत्री को ज्ञापन देेंगे व्यापारी
उत्तर प्रदेश व्यापार प्रतिनिधि मंडल की ओर से व्यापारियों  की समस्याआें को लेकर 26 जून को इटावा आ रहे मुख्यमंत्री को ज्ञापन दिया जाएगा।

जिलाध्यक्ष शतमन्यु पुरवार ने बताया कि नगर के प्रमुख बाजारों में सड़कों की दुर्दशा, नवीन मंडी में आढ़तियों का किराया दो गुना से अधिक बढ़ाया जाना, पुरानी  गल्लामंडी क ा नई मंडी में स्थानान्तरण आदि समस्याआें को ज्ञापन के जरिए मुख्यमंत्री के सामने रखेंगे और समाधान की मांग की जाएगी।


मांग करने वालों में नरेश चंद्र यादव, शैलेष जैन, विनोद यादव, नौशे भाई, राहुल गुप्ता,  वीके वर्मा, सुनील गुप्ता, ध्रुव पुरवार, डा.एके शर्मा, देवेंद्र कुमार, सुनील कश्यप, पीयूष तिवारी प्रमुख है।

नि:शक्त भी बताएं समस्याएं
नि:शक्त जनों की विभिन्न समस्याओं व मांगों को लेकर नि:शक्तों का एक प्रतिनिधि मंडल मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से मिलेगा।

जिला विकलांग एसोसिएशन इटावा के महामंत्री संतोष कुमार त्रिवेदी ने बताया कि 26 जून को मुख्यमंत्री अखिलेश यादव जिले में आ रहे हैं। इस दिन एसोसिएशन का एक प्रतिनिधि मंडल नि:शक्तों की समस्याओं और मांगों को लेकर उनसे मुलाकात करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed