फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Have zero tolerance against criminals: IG

अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस रखें : आईजी

Sun, 30 Jan 2022 11:19 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jan 2022 11:19 PM IST
विज्ञापन
Have zero tolerance against criminals: IG
इटावा। कानपुर परिक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक प्रशांत कुमार ने रविवार को इटावा पुलिस महकमे को आपराधिक घटनाओं को लेकर चेताया और हाल ही में बसरेहर थाना क्षेत्र में हुई लूट और शहर में भाजपा नेता को गोली मारने की घटना का जल्द खुलासे के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने दोनों घटनास्थलों का निरीक्षण भी किया। आईजी ने इन दोनों घटनाओं के पीड़ितों से मुलाकात कर उन्हें कार्रवाई का दिलासा भी दिलाया। आईजी प्रशांत कुमार शनिवार को रात में ही इटावा पहुंचे थे।
विज्ञापन

उन्होंने रात में ही जिले के वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात की। इसके बाद वे बसरेहर क्षेत्र के अशनानंद में लूट का शिकार हुए सराफा व्यापारी कपिल यादव से मिले। उन्होंने मामले का जल्द खुलासा होने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद उन्होंने थाना फ्रेंड्स कालोनी स्थित पक्काबाग ओवरब्रिज के नीचे उस घटनास्थल को भी देखा, जहां भाजयुमो के मंडल अध्यक्ष अमित बरुआ को गोली मारी गई थी।
गोली लगने से घायल हुए अमित बरुआ के परिजनों से भी आईजी ने मुलाकात कर आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी का भरोसा दिलाया। रविवार को आईजी ने जिले के ग्रामीण एरिया का भ्रमण किया।
उन्होंने मध्यप्रदेश से लगने वाली सीमा, वहां के नाकों और वहां की गई सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने मध्यप्रदेश की सीमा से लगे सभी नाकों पर सघन चेकिंग अभियान चलाने और सतर्कता बरतने के निर्देश दिए।
इसके बाद उन्होंने उन सभी स्कूलों का निरीक्षण किया, जहां चुनाव के दौरान पुलिस और अर्द्धसैनिक बलों को ठहराया जाना है। यहां उन्होंने निर्देश दिया कि सुरक्षा में लगाए गए जवानों को किसी भी तरह की असुविधा नहीं होनी चाहिए।

आईजी ने नवीन सब्जी मंडी परिसर का भी जायजा लिया। नवीन सब्जी मंडी परिसर में ही विधानसभा चुनाव के बाद ईवीएम को रखा जाएगा।
आईजी ने यहां पर मशीन के रखरखाव, उनकी सुरक्षा व्यवस्था, मतगणना स्थल की सुरक्षा, यहां की जा रही बैरिकेडिंग आदि का निरीक्षण किया और अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed