फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Harsh firing case registered against young man

Etawah News: युवक पर हर्ष फायरिंग का मुकदमा दर्ज

Sat, 18 Nov 2023 12:29 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Sat, 18 Nov 2023 12:29 AM IST
विज्ञापन
Harsh firing case registered against young man
जसवंतनगर। गांव नगला नरिया में दिवाली पर पिता की लाइसेंसी राइफल से पुत्र के हर्ष फायरिंग करने के मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


गांव नगला नरिया निवासी रिटायर्ड फौजी अर्जुन सिंह के नाम पर लाइसेंसी राइफल है। दीपावली पर अर्जुन सिंह के पुत्र मनोज कुमार अपने मकान पर खड़े होकर राइफल से फायर किया था। इसका वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल प्रचलित किया गया था। इसके बाद पुलिस हरकत में आई और जांच पड़ताल करने के बाद कार्रवाई करते हुए हर्ष फायरिंग के आरोपित मनोज कुमार के कब्जे से अर्जुन सिंह की लाइसेंसी राइफल कब्जे में कर ली। थाना प्रभारी निरीक्षक मुकेश कुमार सोलंकी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ 15 नवंबर को मुकदमा दर्ज किया गया है। उक्त राइफल के लाइसेंस निरस्तीकरण के लिए रिपोर्ट जिला मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश की गई है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed