{"_id":"576ec8094f1c1bdf0cb481a3","slug":"guru-purnima-is-now-poised-to-bhandara","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब गुरुपूर्णिमा भंडारा को लेकर असमंजस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब गुरुपूर्णिमा भंडारा को लेकर असमंजस
अमर उजाला ब्यूरो, इटावा
Updated Sat, 25 Jun 2016 11:36 PM IST
विज्ञापन
मंिददिर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बकेवर। लुधियानी रामबाग आश्रम पर अब गुरु पूर्णिमा पर भागवत कथा एवं भंडारा के आयोजन को लेकर असमंजस है। 12 जुलाई से भागवत कथा एवं 19 जुलाई को भंडारा कराने की तैयारी की जा रही है। आयोजक परमीशन लेने के प्रयास में जुटे हैं।
विज्ञापन
गौरतलब है कि लुधियानी के रामबाग आश्रम मंदिर पर महंती विवाद के चलते रिसीवर नियुक्त हैं। मामले की सुनवाई 15 जुलाई को एसडीएम कोर्ट भरथना में होगी। प्रशासन ने विवाद के चलते आश्रम मंदिर पर परंपरागत पूजा आरती के अलावा किसी भी प्रकार के आयोजन पर पूरी तरह रोक लगा रखी है।
विज्ञापन
मंदिर में रहने वाले संत अवधेशदास व मंदिर कमेटी के सुदर्शन सिंह ने बताया की मंदिर आश्रम पर हर साल गुरु पूर्णिमा को विशाल भंडारा होता है। गुरु पूर्णिमा के पहले भागवत कथा का आयोजन होता है। भागवत कथा गुरु पूर्णिमा के एक दिन पहले समाप्त होती है।
विज्ञापन
पिछले कई वर्षो से यह आयोजन होता आ रहा है। इस साल भी आयोजक 12 जुलाई को भागवत कथा कराने की तैयारी में हैं। 19 जुलाई को गुरु पूर्णिमा को विशाल भंडारे का आयोजन होगा। आश्रम कमेटी के सुदर्शन सिंह ने बताया कि संतों के साथ बैठक कर प्रशासन से परमीशन लेने का प्रयास किया जाएगा।
रामबाग आश्रम के रिसीवर तहसीलदार भरथना सुभाष चंद्र यादव ने बताया कि उनको आश्रम मन्दिर पर अभी ऐसे किसी आयोजन की जानकारी नहीं है। इस प्रकार के किसी आयोजन के बारे में पूरी जानकारी करने के बाद ही कोई निर्णय लिया जाएगा।