फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Gujarat's situation is not in favor of BJP: Akhilesh

गुजरात के हालात भाजपा के पक्ष में नहीं : अखिलेश

Sun, 03 Dec 2017 09:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इटावा
अमर उजाला ब्यूरो, इटावा Updated Sun, 03 Dec 2017 09:47 PM IST
विज्ञापन
Gujarat's situation is not in favor of BJP: Akhilesh
पत्रकारों से बातचीत करते पूर्व सीएम अखिलेश यादव साथ में पूर्व चेयरमैन फुरकान अहमद। - फोटो : amarujala

सैफई (इटावा)। सैफई हवाई पट्टी पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने कहा कि  गुजरात के हालात भाजपा के पक्ष में नहीं है।  भाजपा विरोधी दल एकजुट होकर चुनाव प्रचार में जुट जाएं। भाजपा को सत्ता से बाहर करें। उन्होंने नोटबंदी पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि नोटबंदी से भ्रष्टाचार खत्म हो गया। ऐसा नहीं हुआ है। राष्ट्रभक्ति के नाम पर लोगों ने नोटबंदी झेली और बर्दाश्त की। नोटबंदी के समय अयोध्या में 14 कोसी पदयात्रा चल रही थी नोटबंदी के समय कई गरीब लोगों की मौत हुई थी।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सपा ने यूपी का चुनाव विकास के नाम पर लड़ा था। भाजपा ने कब्रिस्तान और श्मशान के नाम पर लोगों को लड़वा दिया। आज वो ही लोग गुजरात में विकास के नाम पर चुनाव लड़ रहे हैं। रिवर फ्रंट  की जांच के मुद्दे पर कहा कि रिवर फ्रंट साबरमती अहमदाबाद से ज्यादा अच्छा बना है। बीजेपी झूठ बोलने वाली और लोगों को धोखा देने वाली पार्टी है। यूपी निकाय चुनाव में एक किन्नर को हराने के लिए मुख्यमंत्री पांच बार अयोध्या गए। किन्नर को जबरदस्ती हरवा दिया गया। यूपी निकाय चुनाव में निर्दलीय सबसे आगे रहे।
विज्ञापन


नंबर दो पर भाजपा और नंबर तीन पर सपा रही है। मुख्यमंत्री जिसके लिए वोट डालने गए वहां पर उनका प्रत्याशी हार गया।  बराक ओबामा मुझे बताकर गए थे कि भगवान और जातिवाद के नाम पर लड़ाने से कभी देश आगे नहीं बढ़ सकता। केवल विकास के नाम पर देश आगे बढ़ सकता है। भाजपा के लोग केवल जातिवाद और भगवान के नाम पर लड़वाते हैं। इस मौके पर पूर्व दर्जा प्राप्त मंत्री रविंद्र कुमार श्रीवास्तव ,प्रदीप श्रीवास्तव , विजय सिंह ,पूर्व सांसद प्रदीप यादव, पूर्व सांसद प्रेमदास कठेरिया, विमल भदौरिया, पूर्व जिला अध्यक्ष राजीव यादव, मैनपुरी के सांसद तेज प्रताप सिंह , राजपाल सिंह यादव, पूर्व चेयरमैन फुरकान अहमद, मैनपुरी के एमएलए राजू यादव , समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष गोपाल यादव आदि मौजूद रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व चेयरमैन को दी बधाई
 इटावा नगर पालिका परिषद से चेयरमैन के चुनाव में सपा की जीत पर पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने चेयरमैन नौशाबा खानम के पति एवं पूर्व चेयरमैन फुरकान अहमद को बधाई दी। उन्होंने कहा कि इटावा की जनता ने गंगा-जमुनी तहजीब को कायम रखने की मिसाल कायम की है। जनता एवं मतदाता भी इसके लिए बधाई के पात्र हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed