फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   guest house fire due to short circuit

Etawah News: शॉर्ट सर्किट से गेस्ट हाउस में लगी आग

Wed, 26 Jul 2023 12:22 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Wed, 26 Jul 2023 12:22 AM IST
विज्ञापन
guest house fire due to short circuit
भरथना। शॉर्ट सर्किट से गेस्ट हाउस में आग लग गई। सूचना पर पहुंची दमकल टीम ने आग पर काबू पाया। गेस्ट हाउस दिबियापुर क्षेत्र के सपा विधायक प्रदीप यादव का है।
विज्ञापन


रेलवे माल गोदाम के पास स्थित गेस्ट हाउस में मंगलवार दोपहर में शार्ट सर्किट से आग लग गई। गेस्ट हाउस से आग व धुएं के गुबार देखकर आसपास लोगों में खलबली मच गई। उपलब्ध संसाधनों से आग बुझाने में जुटने के साथ साथ बिजली व दमकल को सूचना दी।
विज्ञापन

दमकल कर्मियों ने करीब आधा घंटे की मशक्क्त के बाद आग पर काबू पाया गया। गनीमत यह रही कि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। बताया जा रहा है कि गेस्ट हाउस परिसर में बने जेनरेटर रूम में हुए शार्ट सर्किट से आग लग गई, जोकि तेजी से पूरे रूम में फैल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की सूचना पर विधायक प्रदीप यादव व उनके पुत्र मोहित यादव आसू आदि मौके पर पहुंचे। हादसे से सवा सौ केवी का जेनरेटर, पैनल, झालर व टंकी आदि सामान जल गया। लगभग 10 लाख रुपये नुकसान की आशंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed