{"_id":"5e1a1e418ebc3e878d5d7905","slug":"group-president-accused-of-grabbing-one-and-a-half-million-etawha-news-knp537829080","type":"story","status":"publish","title_hn":"समूह के अध्यक्ष पर डेढ़ लाख रुपये हड़पने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समूह के अध्यक्ष पर डेढ़ लाख रुपये हड़पने का आरोप
विज्ञापन
सरसईनावर। ताखा ब्लॉक क्षेत्र के मोहरी गांव के स्वामी विवेकानंद स्वयं सहायता समूह के सदस्यों ने अध्यक्ष पर डेढ़ लाख रुपये हड़प लेने का आरोप लगाते हुए डीएम से शिकायत की है। इस मामले की जांच कर रहे उप निरीक्षक ने बताया कि अध्यक्ष को रकम जमा करने के लिए दो दिन का वक्त दिया है।
मोहरी गांव के गुड्डू बाबू पुत्र राजाराम, सूबेदार पुत्र राजाराम, शिशुपाल पुत्र तुलसीराम, दुर्विजय पुत्र राधेश्याम, अरविंद पुत्र वंशलाल, किशन पुत्र वंशलाल, पूरनदास पुत्र ईश्वर दयाल और राजेंद्र पुत्र तुलसीराम ने बताया कि वे सब स्वामी विवेकानंद के नाम से संचालित स्वयं सहायता समूह के सदस्य हैं। सभी सदस्य मिलकर इस समूह में रुपये जमा करते थे। गांव के ही आदेश कुमार को समूह का अध्यक्ष और सतीश को कोषाध्यक्ष चुना है।
ग्रामीणों ने बताया कि कई सालों में समूह चल रहा है लेकिन अब पता चला कि अध्यक्ष ने उनकी दी हुई रकम समूह के खाते में जमा नहीं करवाई। ग्रामीणों ने कोषाध्यक्ष को भी इसमें शामिल बताया। ग्रामीणों ने कहा कि पंचायत प्रधान के प्रतिनिधि ज्ञानेंद्र अवस्थी से उन्हें जानकारी हुई कि हम सबके नाम सम्मन आए हैं। कोषाध्यक्ष सतीश कुमार ने इस घपले के लिए अध्यक्ष को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने कहा कि सदस्यों ने उनके सामने ही अध्यक्ष को रुपये दिए थे। उन्होंने स्वयं रकम की लिखापढ़ी कराने की बात अध्यक्ष से कही थी लेकिन अध्यक्ष ने बैंक मैनेजर का हवाला देते हुए रसीद न मिलने की बात कहकर इसे टाल दिया था।
विज्ञापन
शिकायत की जांच कर रहे ऊसराहार थाना के उप निरीक्षक विनेश कुमार सिंह जादौन ने बताया कि पूर्वांचल बैंक मैनेजर से पूछताछ की है। समूह के अध्यक्ष आदेश कुमार को रकम जमा करने के लिए दो दिन का समय दिया है। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे। उसके अनुसार कार्रवाई करेंगे।