फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Government will come today, five villages have been redeemed

आज आएंगे सरकार, हो गया पांच गांवों का उद्धार

Fri, 21 May 2021 10:55 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 21 May 2021 10:55 PM IST
विज्ञापन
Government will come today, five villages have been redeemed
इटावा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दौरे से पहले सैफई ब्लॉक के पांच गांवों के मुख्य रास्तों और गलियों का उद्धार हो गया। हेवरा, गीजा, पिडारी, वैदपुरा और पिरौली गांवों की साफ सफाई और कोरोना के लक्षणों वाले मरीजों का ब्योरा जुटाने मेें देर रात तक अधिकारी जुटे रहे। मुख्यमंत्री को कोई खामी न मिले इसके लिए अधिकारियों ने अपने स्तर पर सब कुछ दुरुस्त कर लिया है। सैफई चिकित्सा विश्वविद्यालय में भी सभी व्यवस्थाएं ठीक कर ली गई हैं। बाहर से अंदर तक साफ सफाई कराने के साथ खुले में रह रहे तीमारदारों को भी हटा दिया गया है। मुख्यमंत्री करीब दो घंटे तक जिले में रहेंगे।
विज्ञापन

कोरोना महामारी में इलाज की व्यवस्था आदि का जायजा लेने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को जिले में आ रहे हैं। सैफई के एथलेटिक्स स्टेडियम तैयार हो गया है। मुख्यमंत्री का हेलीकाप्टर 11:15 हेलीपैड पर उतरेगा। यहां से वह कार में चिकित्सा विश्वविद्यालय पहुंचेंगे। कोविड अस्पताल और मरीजों को मिलने वाले सुविधाओं की जानकारी लेंगे। विश्वविद्यालय में ही अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ समीक्षा करेंगे। 12:15 बजे पत्रकारों से चर्चा के बाद गांवों की ओर निकल जाएंगे। अधिकारी मुख्यमंत्री को उन्हीं पांच गांवों में ले जाने की तैयारी में हैं, जिनमें साफ सफाई कराई गई है। 1:15 बजे मुख्यमंत्री हेलीकाप्टर से कानपुर रवाना हो जाएंगे।
विज्ञापन

हैवरा में लगाए गए 100 सफाई कर्मचारी
इटावा। सैफई ब्लॉक के हेवरा गांव की साफ सफाई के लिए शुक्रवार को 100 सफाई कर्मचारी लगाए गए थे। बीडीओ खुद गांव की गलियों में दौड़ लगाते दिखे।
अमर उजाला टीम दोपहर में हैवरा पहुंची। एक-एक गली में कई-कई सफाई कर्मचारी सफाई करते दिखे। मुख्यमार्ग से लेकर गलियों व नालियों की साफ सफाई की जा रही थी। प्राथमिक विद्यालय में ग्राम पंचायत सचिव वर्षा, लेखपाल, बीडीओ मौजूद थे। अधिकारी ग्राम पंचायत की आबादी, परिवारों की संख्या, कोरोना पॉजिटिव मिले लोगों की संख्या की जानकारी करने में लगे रहे। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की तीन टीमें 513 घरों में जाकर संक्रमित मरीजों का ब्योरा लेने के साथ जांच करतीं रहीं। गांव में क्वारंटाइन सेंटर को भी दुरुस्त कर दिया गया। निवर्तमान प्रधान और नवनिर्वाचित प्रधान भी अधिकारियों के साथ खड़े नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

गीजा की बजबजाती नालियां हो गईं साफ
गीजा गांव की सफाई के लिए 80 कर्मचारी लगाए गए थे। गुरुवार तक जो नालियां बजबजा रही थीं, वह शनिवार दोपहर तक साफ कर दी गईं थीं। इस गांव में भी अमर उजाला टीम पहुंची। अधिकारी खुद खड़े होकर सफाई करा रहे थे। कर्मचारियों से कह रहे थे कि सब साफ कर दो, कहीं गंदगी नजर न आए, वरना खैर नहीं होगी। मुख्य मार्ग के अलावा तालाब में जमी काई व गंदगी भी साफ कराई गई। यहां भी अधिकारी गांव की आबादी, कोरोना संक्रमितों की संख्या आदि डायरी में नोट कर रहे थे। मुख्यमंत्री के सवालों का जवाब देने के लिए अधिकारियों ने पूरा होमवर्क कर लिया है।
--
आज खोला गया महीनों से बंद पड़ा नाला
गीजा गांव के विक्रांत सिंह ने महीनों से बंद पड़ा गांव का नाला शुक्रवार को सफा कराकर खोल दिया गया। इससे बारिश में बहुत राहत मिल जाएगी। विक्रांत ने कहा कि जिस तरह आज सफाई कराई गई है अगर ऐसे ही होती रहे, तो कभी दिक्कत ही नहीं आएगी। आज को गांव में सफाई कर्मचारियों की फौज ही लगा दी गई है। मुख्यमंत्री ऐसे ही आते रहें तो गांव में गंदगी व अव्यवस्थाएं खत्म हो जाएंगी।
गीजा गांव के प्रवेश शर्मा ने बताया कि ऐसा लग रहा है कि गांव ब्लॉक मुख्यालय हो गया है। अधिकारी गांव की गलियों में भ्रमण कर रहे हैं। कोविड-19 के बारे में हम लोगों से पूछा जा रहा है। कई वर्षों से गांव में ठीक से सफाई नहीं हुई थी। नालों में गंदगी जमा होने से मच्छर बढ़ रहे थे। बीमारी फैलने का डर सता रहा था। मुख्यमंत्री के आगमन से सफाई हो गई। अन्य व्यवस्थाएं भी कुछ हद तक ठीक हो रही हैं। कुछ दिन से गांव साफ सुथरा रहेगा।
--
बहुत दिनों बाद गांव में आए अधिकारी
हैवरा गांव के राजे यादव ने कहा कि काफी समय से बीडीओ और कोई बड़ा अधिकारी गांव का हाल जानने नहीं आया था। मुख्यमंत्री के आगमन की संभावना से चलते अधिकारियों को हमारे गांवों की याद तो आई। सफाई कराने के साथ अधिकारियों ने गांव वालों का हाल जाना और उनसे दिक्कतों के बारे में पूछा।

हैवरा गांव के समरजीत सिंह ने कहा कि गांव में काफी समय से नालियों में गंदगी भरी पड़ी थी। शिकायत के बाद भी सफाई नहीं हो रही थी। मुख्यमंत्री के गांव में निरीक्षण को आने की संभावना के चलते कम से कम नालियां साफ हो गईं। जो गांव में दूसरी अव्यवस्थाएं थी वह चंद घंटों में ठीक हो गईं। इसके लिए मुख्यमंत्री को धन्यवाद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed