फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Government brought sweetness for the poor

गरीबों के लिए सरकार मिठास लेकर आई

Tue, 02 Nov 2021 11:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 02 Nov 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
Government brought sweetness for the poor
इटावा। दीपावली पर गरीबों के घर मिठास पहुंचाने के लिए प्रदेश सरकार ने सस्ती दर पर चीनी उपलब्ध कराई है। हर महीने की पांच तारीख से शुरू होने वाला राशन वितरण इस बार दीपावली को देखते हुए तीन नवंबर से ही बांटा जाएगा।
विज्ञापन

दीपावली से पहले ही कार्डधारकों तक राशन पहुंच जाएगा। वहीं 18 रुपये प्रति किलो की दर से तीन किलो चीनी भी मिलेगी। इससे गरीब राशन उपभोक्ता दीपावली पर अच्छी अच्छी मिठाइयों का आनंद ले सकेंगे।
विज्ञापन

18 रुपये किलो वाली चीनी ग्रामीण और शहरी क्षेत्र के सभी अंत्योदय कार्डधारकों को दी जाएगी। जिले में 45274 अंत्योदय कार्ड धारक हैं। शासन ने अक्तूबर-नवंबर-दिसंबर तीन माह में प्रति माह एक किलो के हिसाब से तीन किलो चीनी अंत्योदय कार्ड धारकों को 18 रुपये प्रति किलो की दर से देने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

खास बात यह कि तीन माह की चीनी एक साथ ही मिल जाएगी। इसके बाद पूर्ति विभाग ने चीनी वितरण की सभी व्यवस्थाएं पूरी कर ली है। जिला पूर्ति अधिकारी सीमा त्रिपाठी ने बताया कि शासन के निर्देश के अनुसार जिले के शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में अंत्योदय कार्डधारक 45174 लोगों को चीनी वितरित की जाएगी।
बताया कि चीनी सरकारी सस्ते गल्ले की दुकानों से वितरित होगी। नगरीय क्षेत्र में 3098 अंत्योदय कार्डधारक हैं। जिन्हें यह चीनी दी जाएगी, इनमें सबसे अधिक 2431 कार्डधारक इटावा नगर पालिका क्षेत्र के हैं।

लखना में 227, जसवंतनगर में 27, बकेवर में 320 अंत्योदय कार्ड धारक हैं। इसी तरह भरथना में 730 तथा इकदिल में 170 अंत्योदय राशन कार्ड धारक हैं, जिन्हें यह चीनी वितरित की जाएगी। नगरीय क्षेत्र की तुलना में ग्रामीण क्षेत्र में अंत्योदय कार्ड धारकों की संख्या अधिक है।
आज से ही शुरू हो जाएगा वितरण
इटावा। वैसेे हर महीने की 5 तारीख से राशन वितरण कराया जाता है। इस बार दीपावली के कारण दो दिन पहले से ही तीन नवंबर से राशन वितरण का काम शुरू हो जाएगा।
जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया कि सभी राशन दुकानदारों को राशन वितरण के निर्देश दिए गए कि दिवाली पर सभी उपभोक्ताओं तक राशन सामग्री पहुंच जानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed