{"_id":"69b1c6a5d09c13e8f009e521","slug":"government-arrangements-failed-three-people-had-heart-failure-in-one-day-etawah-news-c-216-1-etw1005-139095-2026-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: सरकारी इंतजाम रह गए धरे, एक दिन में तीन का हार्ट फेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: सरकारी इंतजाम रह गए धरे, एक दिन में तीन का हार्ट फेल
विज्ञापन
फोटो 29: जिला अस्पताल इमरजेंसी का खाली पड़ा स्टेमी वार्ड। संवाद
- फोटो : बंदी के कगार पर साइंस और ग्लासवेयर उद्योग, गैस का सिर्फ दो दिन का स्टॉक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा। सरकार ने हृदय रोगियों की जान बचाने के लिए दिसंबर में संयुक्त जिला अस्पताल समेत सभी सीएचसी पर स्टेमी वार्ड बनवाया था। इसमें डॉक्टर समेत कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई थी। इस दौरान हार्टअटैक के आने वाले मरीजों की काउंसलिंग कर सैफई के हृदय रोग विशेषज्ञ से सलाह के बाद उन्हें 40 हजार का इंजेक्शन दिए जाने की व्यवस्था की थी। इसमें मरीजों को समय पर इलाज मिलने से उनकी जान बचाने पर फोकस था। धरातल पर हृदयरोगियों की बचाने का मकसद पूरा नहीं हो रहा है। अगर आंकड़ों की बात करें तो एक माह में 27 लोगों की मौत हो गई है। वहीं, 10 मार्च को तीन वृद्धों ने अस्पताल पहुंचने पर दम तोड़ दिया।
शहर के विजय नगर निवासी सत्यवती (70) मंगलवार की सुबह करीब 10 बजे घर पर बैठी परिजनों से बात कर रही थी। इसी दौरान उनके सीने में तेज दर्द हुआ और उल्टी होने लगी। इसके बाद वह बेहोश होकर गिर पड़ी। परिजन गंभीर हालत में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टर ने वृद्धा को मृत घोषित कर दिया।
मंगलवार की दोपहर शहर के मोतीझील कॉलोनी निवासी उमा चौहान (88) खाना खा रही थी। अचानक उनके सीने में असहनीय तेज दर्द हुआ। परिजन जब तक कुछ समझ पाते, तब तक वह बेहोश हो गई। परिजन उन्हें तुरंत जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
मंगलवार रात करीब नौ बजे शहर के लुहन्ना गांव निवासी दिलशादा राम (80) घर पर परिजनों से बात कर रहे थे। अचानक उनके सीने में तेज दर्द होने लगा। परिजन तुरंत उन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टर ने उनका उपचार शुरू किया लेकिन उससे पहले कि उन्होंने दम तोड़ दिया। इससे परिजनों में चीख-पुकार मच गई।
जिला अस्पताल के डॉक्टर श्याम मोहन सिंह ने बताया कि वर्तमान समय में बदलता खानपान हार्टअटैक का प्रमुख कारण है। उन्होंने बताया कि वर्तमान समय में लोग घर के खाने की वजह बाहर का खाना अधिक पसंद कर रहे हैं जो बहुत अधिक ऑयली होता है। साथ ही अधिक मसालेदार होता है, जो हार्टअटैक का प्रमुख कारण है।
-धूम्रपान/तंबाकू का बिल्कुल सेवन न करें।
-नियमित सुबह-शाम 30 से 40 मिनट व्यायाम करें।
-कम वसा और कम नमक वाला पौष्टिक आहार लें।
-वजन नियंत्रित रखें।
-ब्लड प्रेशर, शुगर और कोलेस्ट्रॉल की नियमित जांच कराएं।
-समस्या होने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।
संयुक्त जिला अस्पताल में हृदयरोगियों के लिए स्टेमी वार्ड बनाया गया है। यहां हार्टरोगी के गंभीर हालत में आने पर उसकी काउंसलिंग कर सैफई के हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. सुभाष चंद्रा से परामर्श किया जाता है। इसके बाद उसे 40 हजार का इंजेक्शन लगाया जाता है। कई दफा लोग मरीज को अस्पताल लाने में लेट कर देते हैं। ऐसे में इलाज मिलना संभव नहीं हो पाता है।
-डॉ. पारितोष शुक्ला, सीएमएस पुरुष जिला अस्पताल।