फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   got third place in rejuvenation

कायाकल्प में मिला तीसरा स्थान

Wed, 29 Dec 2021 10:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 29 Dec 2021 10:30 PM IST
विज्ञापन
got third place in rejuvenation
इटावा। कायाकल्प अवार्ड योजना 2020-21 के तहत जनपद के जिला पुरुष अस्पताल को प्रदेश में तीसरा स्थान प्राप्त हुआ है। इसके तहत अस्पताल को छह लाख पुरस्कार राशि मिली, जिसमें 75 फीसदी राशि का प्रयोग अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर बनाने के लिए किया गया।
विज्ञापन

25 प्रतिशत राशि का प्रयोग स्वास्थ्य कर्मियों के प्रोत्साहन के लिए किया गया। मंगलवार की शाम इटावा क्लब में हुए कार्यक्रम में सदर विधायक सरिता भदौरिया ने सराहनीय सेवा प्रदान करने वाले 35 स्वास्थ्य कर्मियों को सम्मानित किया।
विज्ञापन

इस मौके पर विधायक सरिता भदौरिया ने कहा कि जिला अस्पताल में लोगों को गुणवत्तापूर्ण सेवाएं बहुत पहले से प्रदान की जा रही हैं। इसके लिए सभी स्वास्थ्यकर्मी बधाई के पात्र हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा कि पूर्ण विश्वास है कि आने वाले समय में जिला अस्पताल बेहतर प्रदर्शन कर कायाकल्प के तहत प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त करेगा। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एमएम आर्या ने भी स्वास्थ्य कर्मियों को बधाई देते हुए कहा कि निकट भविष्य में हम अपनी सेवाएं और बेहतर बनाएंगे।
इससे जनपद वासियों को और ज्यादा बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकेंगी। बताया कि जिला अस्पताल के 11 विभागों के नोडल अधिकारी सम्मानित हुए हैं। उनकी कुशल कार्यशैली व समन्वय ही जिला पुरुष अस्पताल की सफलता का प्रमुख घटक है।
भविष्य में भी सभी स्वास्थ्य कर्मी बेहतर प्रदर्शन कर जिला पुरुष अस्पताल को गौरवान्वित महसूस कराएंगे। डिस्ट्रिक्ट कंसलटेंट क्वालिटी इश्योरेंस के डा. रहीसुद्दीन ने बताया कि कायाकल्प पुरस्कार तीन चरण के असेसमेंट को पार करने के बाद प्राप्त होता है।
प्रथम चरण में हॉस्पिटल क्वालिटी नोडल और मैनेजर कद्वारा अस्पताल का असेसमेंट किया जाता है। इसमे 70 प्रतिशत से अधिक स्कोर लाना जरूरी है। इसके बाद पियर असेसमेंट किया जाता है, जो किसी और मंडल की टीम के द्वारा किया जाता है।
इसमें भी 70 प्रतिशत से अधिक स्कोर लाना होता है। इसके बाद ही एक्सटर्नल असेसमेंट किया जाता है, जो राज्य स्तर पर किया जाता है। एक्सटर्नल असेसमेंट में भी 70 प्रतिशत से अधिक स्कोर लाना होता है।

असेसमेंट में आठ प्रमुख बिंदुओं पर स्कोर किया जाता है, जिसमें 350 चेक प्वाइंट होते हैं। इसके बाद राज्य स्तर से स्कोर के साथ रिजल्ट दिया जाता है।
कार्यक्रम में महिला अस्पताल की सीएमएस डॉ. कजली गुप्ता, जिला विकास अधिकारी दीनदयाल वर्मा, चिकित्सक व स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित रहे। संचालन हॉस्पिटल मैनेजर डा. निखिलेश ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed