फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Goods worth lakhs stolen from lawyer sleeping in car

Etawah News: कार में सो रहे अधिवक्ता का लाखों का सामान चोरी

Fri, 05 Jun 2026 11:00 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jun 2026 11:00 PM IST
विज्ञापन
Goods worth lakhs stolen from lawyer sleeping in car
इटावा। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर कुदरैल गांव के पास कार में सो रहे दिल्ली में वकालत करने वाले अधिवक्ता का लाखों का सामान चोरों ने पार कर दिया। स्थानीय पुलिस से मदद न मिलने पर वकील ने कोर्ट के आदेश पर चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन

मूल रूप से पूर्वी चंपारण,बिहार निवासी व पिछले 31 साल से दिल्ली में वकालत कर रहे जितेंद्र कुमार तिवारी ने कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया था। इसमें बताया कि वह 18 नवंबर, 2025 को लखनऊ के एक केस की पैरवी करने के बाद कार से दिल्ली लौट रहे थे। रात करीब एक बजे उन्हें तेज नींद आने लगी तो उन्होंने बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे ओवरब्रिज के पास अन्य गाड़ियां खड़ी देख अपनी कार पार्क कर दी थी और कार की खिड़की खोलकर सो गए थे। आरोप है कि इस दौरान चोरों ने उनका मोबाइल, बैग, लैपटॉप, सोने की चेन, मोतियों का हार, घड़ी और 14 हजार रुपये व कोर्ट की तीन फाइलें पार कर दी थी।
विज्ञापन

मामले में जब पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की तो वकील ने बाद में कोर्ट प्रार्थना पत्र दिया। थानाध्यक्ष बलराज सिंह भाटी ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर ऊसराहार पुलिस ने चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। जांच एसआई हाकिम सिंह को सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed