फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Giving blood to the sick, cremating the unclaimed dead body

Etawah News: बीमार को देते हैं खून, लावारिस शव का कराते अंतिम संस्कार

Tue, 06 Jun 2023 12:01 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Tue, 06 Jun 2023 12:01 AM IST
विज्ञापन
Giving blood to the sick, cremating the unclaimed dead body
(फोटो संख्या 28 ) शरद तिवारी। संवाद
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसीइ
इटावा। समाज सेवा के क्षेत्र में कार्यरत युवाओं का संगठन एक साथ कई भूमिका अदा कर रहा है। जरूरत में बीमार को खून उपलब्ध कराना हो या किसी असहाय बुजुर्ग की सेवा, संगठन के युवा कार्यकर्ता बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं। इतना ही नहीं संगठन के कार्यकर्ता लावारिस मिले शवों का अंतिम संस्कार भी करते हैं। फिर चाहे शव हिंदू का हो या मुसिलम का। उनके धर्म के अनुसार विधि विधान से अंतिम संस्कार करते हैं।
रक्तदाता समूह के सदस्य अब तक 131 लावारिश शवों का अंतिम संस्कार कर चुके है। औसतन हर महीने 13 शवों का अंतिम संस्कार किया जाता है। रक्तदाता समूह के संचालक शरद तिवारी व दीपक तोमर ने बताया कि उनकी टीम जरूरतमंदों को निशुल्क रक्त उपलब्ध कराने के अलावा असहायों व बीमारों की उपचार दिलाने के अलावा निशुल्क भोजन वितरण करा रहे हैं।
विज्ञापन

साथ ही निराश्रित बच्चों को शिक्षा दिलाने जैसा सामाजिक कार्य करते आ रहे हैं। रक्तदाता समूह में 12 से अधिक युवा शामिल हैं। सभी सक्रिय होकर अपना काम करते आ रहे हैं। टीम का दायरा इटावा से लेकर औरैया जनपद तक है। लावारिश शवों के बारे में बताया कि अज्ञात शव मिलने के 72 घंटे बीतने के बाद भी पहचान नहीं होने पर संबंधित थानों की पुलिस की मौजूदगी में धर्म के अनुसार विधि विधान से अंतिम संस्कार करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शरद तिवारी ने बताया कि पांच अगस्त 2022 को पहले अज्ञात शव का अंतिम संस्कार कराने के बाद से यह सिलसिला लगातार जारी है। 10 महीने के अंदर 131 लावारिश शवों का अंतिम संस्कार किया जा चुका है। इनमें 71 पुरुष, 37 महिलाएं, 16 बच्चे व सात मुस्लिम शामिल हैं। इनमें इटावा व औरैया दोनों जनपदों में मिले अज्ञात शव शामिल हैं।

बताया कि जुलाई में अज्ञात शवों को ले जाने के लिए एक शव वाहन खरीदने जा रहे हैं। जिससे श्मशान घाट तक शव ले जाने में किसी प्रकार की परेशानियों का सामना न करना पड़े। रक्तदाता समूह में अमित भदौरिया, सौरभ परिहार, देवेश चौहान आदि सदस्य शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed