फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Girls hoisted the flag, became the college topper Jigyasa

छात्राओं ने फहराया परचम, जिज्ञासा बनीं कालेज टॉपर

Tue, 07 Jul 2015 11:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा Updated Tue, 07 Jul 2015 11:30 PM IST
विज्ञापन
Girls hoisted the flag, became the college topper Jigyasa

उत्तर प्रदेश टेक्निकल यूनिवर्सिटी लखनऊ की एमबीए परीक्षा में एसएमजीआई में छात्राओं ने परचम फहराया है। कालेज की छात्रा जिज्ञासा जहां 75 फीसदी अंकों के साथ टॉपर रहीं।

विज्ञापन


वहीं प्रीति गोयल ने द्वितीय और अल्पना गौतम ने तीसरा स्थान हासिल किया है। इनकी सफलता पर कालेज प्रबंधन ने उन्हें बधाई दी।

एसएमजीआई के ग्रुप के डायरेक्टर डा. उमा शंकर शर्मा ने बताया कि उत्तर प्रदेश टेक्निकल यूनिवर्सिटी लखनऊ से मान्यता प्राप्त सर मदनलाल इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट में संचालित एमबीए फाइनल ईयर की परीक्षाओं में छात्र छात्राओं ने उल्लेखनीय प्रतिभा का प्रदर्शन किया है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि  एमबीए फाइनल ईयर में जिज्ञासा सिंह ने 75.30 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम, प्रीती गोयल ने 74.60 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय, अल्पना गौतम ने 73.65 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय, आशीष दीप ने 73.13 प्रतिशत अंक प्राप्त कर चतुर्थ और लवकुश शर्मा ने 72.86 प्रतिशत अंक प्राप्त कर पांचवां स्थान प्राप्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि एसएमजीआई में कई वर्षों से मास्टर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन के कोर्स संचालित हो रहे हैं। इस कोर्स की वैधता एमएससी, एमकॉम एवं एमए के समकक्ष है। इसे करने के बाद किसी भी प्रतियोगी परीक्षा बीएड या बीटीसी में भी प्रवेश लिया जा सकता है।


केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा एससी एवं एसटी छात्र/छात्राओं को छात्रवृत्ति लाभ के अंतर्गत नि:शुल्क शिक्षा दी जा रही है। स्टूडेंट्स की सफलता पर ग्रुप के चेयरमैन विवेक यादव, संत विवेकानंद आवासीय विद्यालय के प्रिंसिपल डा. आनंद मोहन, डीपीएस की प्रिंसिपल भावना सिंह,  अर्चना मेमोरियल की प्रिंसिपल नीलम आनंद और ज्ञान मंदिर इंटर कालेज के प्रिंसिपल शिवपाल सिंह यादव, रजिस्ट्रार परविंदर सिंह, संजीव यादव ने सभी छात्र-छात्राओं को बधाई दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed