फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Get admission through counseling from UP CATET and AKTU

Etawah News: यूपी कैटेट और एकेटीयू से काउंसलिंग कराकर लें दाखिला

Tue, 25 Jul 2023 12:09 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Tue, 25 Jul 2023 12:09 AM IST
विज्ञापन
Get admission through counseling from UP CATET and AKTU
फोटो 10::::पत्रकारों से वार्ता करते डीन डॉ. एनके शर्मा। संवाद
विज्ञापन



यूपी कैटेटे और एकेटीयू से काउंसलिंग कराकर कृषि इंजीनियरिंग लें दाखिला


क्रासर
- जानकारी के अभाव और स्टाफ की कमी की वजह से कृषि इंजीनियरिंग कॉलेज में कम हो रही छात्रों की संख्या
- प्रेस वार्ता करके डीएन दे जानकारी, जल्द भरे जाएंगे सभी रिक्त पद


संवाद न्यूज एजेंसी
इटावा। यूपी कैटेट और एकेटीयू से काउंसलिंग कराकर छात्र शहर के कृषि इंजीनियरिंग कॉलेज में दाखिला ले सकते हैं। दोनों के लिए काउंसलिंग शुरू हो गई है। पिछले कुछ सालों में जागरूकता के अभाव और स्टाफ की कमी के चलते छात्रों के दाखिला लेने में कमी आई है। इसे देखते हुए प्रबंधन की ओर से ज्यादा से ज्यादा जागरूकता फैलाने और स्टाफ की कमी दूर करने की कवायद शुरू कर दी गई है।

सोमवार को महाविद्यालय के प्रशासनिक भवन में पत्रकारों से वार्ता करते हुए अधिष्ठाता डॉ. एनके शर्मा ने बताया कि बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर कृषि अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी महाविद्यालय की स्थापना वर्ष 1994 में की गई थी। इस महाविद्यालय को खोलने का उद्देश्य था की छात्रों के माध्यम से देश-प्रदेश के किसानों को कृषि क्षेत्र में जागरूकता फैलाना था करना।
विज्ञापन

इसी उद्देश्य के साथ सर्व प्रथम बीटेक कृषि इंजी का स्नातक पाठ्यक्रम वर्ष 1994 से शुरू किया गया था। साथ-साथ तकनीकी के क्षेत्र में योेगदान के लिए स्ववित्त पोषित पाठ्यक्रम योजना के तहत वर्ष 2022-03 से बीटेक इलेक्ट्रानिक्स कम्युनिकेशन इंजी. एवं कंप्यूटर साइंस एंड इंजी. तथा वर्ष 2003-04 से बीटेक मैकेनिकल इंजी की सुविधा शुरू की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन सभी पाठ्यक्रमों को संचालन के लिए आईसीएआर नई दिल्ली एवं अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा से अनुमोदन प्राप्त है। स्नातक के साथ-परास्नातक पाठ्यक्रम भी कृषि इंजी. एवं मैकेनिकल इंजी. वर्ष 2017 से संचालित है। इन पाठ्क्रमों में दाखिला लेने के लिए बीटेक कृषि इंजी. एवं डेयरी इंजी, बीएफएससी तथा एमटेक कृषि इंजी./मैकेनिकल इंजी के छात्रों का प्रवेश यूपी कैटेट तथा स्ववित्त पोषित बीटेक इलेक्ट्रानिक्स कम्युनिकेशन इंजी., कंप्यूटर साइंस एंड इंजी. एवं मैकेनिकल इंजी. के छात्रों का प्रवेश एकेटीयू जेईई मेंस के माध्यम से किया जाता है।
यूपी कैटेट के लिए प्रवेश प्रक्रिया 19 जुलाई 2023 एवं एकेटीयू के लिए 24 जुलाई को शुरू हो चुकी। प्रवेश प्रक्रिया की पूरी जानकारी www.upcatet.org तथा एकेटीयू की वेबसाइट https://uptac.admissions.nic.in पर प्राप्त् किया जा सकता है। बीटेक कृषि में 36, एमटेक के लिए पांच और इलेक्ट्रॉनिक्स, मैकेनिकल और कंप्यूटर सांइट के लिए 36-36 सीटें हैं। वहीं बीएफएसी और डेयरी टेक्नोलॉजी के लिए 40-40 सीटें हैं।


------------

32 पदों में से 22 पद रिक्त:::::

कृषि इंजीनियरिंग कॉलेज में वर्तामान में सृजित 32 प्रोफेसरों के पदों में से 22 पद रिक्त हैं। डीन डॉ. एनके शर्मा ने बताया कि इस संबंध में कुलपति को अवगत कराया है। उन्होंने जल्द ही सभी पदों पर भर्ती कराने का आश्वासन दिया है। उन्होंने बताया कि छात्रों की पढ़ाई को और बेहतर बनाने के लिए कमजोर बच्चों को चिह्नित कराया जा रहा है। इन सभी बच्चों को अतिरिक्त कक्षाएं संचालित कराई जाएंगी।
ताकि वह भी परीक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन कर सकें। वहीं अब निजी विद्यालयों की तरह कैंपस प्लेसमेंट का आयोजन कराने की शुरुआत कराई गई है। पिछले दिनों बैंगलौर, चेन्नई और पंजाब की तीन कंपनियों ने 22 बच्चों का चयन किया है। डीन ने बताया कि बच्चों के संवाद के हुनर को और मजबूत करने के लिए एक मैनेजमेंट के अतिरिक्त प्रोफेसर बुलाए गए हैं। वह उन्हें सभी छात्रों की इसकी निमित कक्षाएं लेंगे। ताकि छात्र-छात्रा कैंपस सिलेक्शन में कंपनियों के प्रतिनिधियों के सामने बेहतर प्रदर्शन कर सकें।



----------


मान्यता न होने पर स्कूल बंद करने का आदेश::::

इटावा। बेसिक शिक्षा विभाग ने एक शिकायत पर यदुवंशनगर में संचालित हैप्पी बैली पब्लिक स्कूल को नोटिस जारी किया है। इसमें प्रबंधन को हिदायत दी गई है कि आप अमान्य विद्यालय का संचालन कर रहे हैं। इसे तत्काल बंद कर दें। अन्यथा स्थिति में आपके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed