फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   General Assembly in support of the victim entered the Brahmin

पीड़ित के समर्थन में उतरी ब्राह्मण महासभा

Fri, 03 Jul 2015 11:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा Updated Fri, 03 Jul 2015 11:40 PM IST
विज्ञापन
General Assembly in support of the victim entered the Brahmin

टकरुपुरवा में युवक वैभव तिवारी की पिटाई करने वाले लवेदी थानाध्यक्ष और सिपाहियों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया जाए। साथ में थानाध्यक्ष को भी तत्काल निलंबित किया जाए।

विज्ञापन


यह मांग अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा ने की। साथ ही चेतावनी देते हुए कहा कि यदि ऐसा न किया गया तो आरपार की लड़ाई लड़ी जाएगी।

शुक्रवार को महासभा का एक पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल गांव पहुंचा और पीड़ित परिवार से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली। यहां से प्रतिनिधि मंडल डिबौली घाट पुल पर भी गया। बाद में मीडिया से बातचीत में राष्ट्रीय कार्यकारणी सदस्य सुरेश तिवारी ने कहा कि पूरे घटनाक्रम में दोनों सिपाहियों की संलिप्तता साफ नजर आ रही है।
विज्ञापन


उन्होंने लवेदी थानाध्यक्ष को भी तत्काल निलंबित करने और हत्या के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज करने की मांग भी की।  उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि इन सिपाहियों ने जानबूझ कर मौजमस्ती के लिए गैर प्रदेश में नौकरी कर रहे वैभव को निशाना बनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसे पीटने के बाद जब वह मरणासन्न स्थिति में पहुंच गया तो सिपाहियों ने खुद को पीटे जाने की अफवाह फैलाकर उसे हवालात में बंद करा दिया। वैभव को जब सुबह तक होश नहीं आया तो लवेदी थानाध्यक्ष ने मरणासन्न हालत में उसे परिजनों के सुपुर्द कर इलाज कराने की सलाह दी।

उन्होंने कहा कि जिन पुलिस कर्मियों ने पिटने की बात कही है। वह लगातार गांव में आकर परिजनों को फर्जी मामले में फंसाने की धमकी दे रहे हैं।

उन्होंने कहा कि इस मामले की रिपोर्ट महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष को सौंपी जाएगी। इस दौरान महासभा के औरैया जिलाध्यक्ष श्याम मुरारी तिवारी, परशुराम सेना के मंडल अध्यक्ष कमलेश चौबे, जिला उपाध्यक्ष शुभम द्विवेदी, इटावा जिला उपाध्यक्ष आशीष तिवारी, विमल किशोर दुबे, रामू तिवारी, विनय अवस्थी, गौरव तिवारी, शिवजी त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।

गौरतलब है कि रंगदारी देने से मना करने पर युवक को पीटने वाले लवेदी थाना के दोनों सिपाहियों प्रवीण कुमार व राजेश सिंह को एसएसपी निलंबित कर चुकी हैं। बुधवार को वैभव के परिजनों ने एसएसपी से मुलाकात कर सिपाहियों की शिकायत की थी। घटना 27 जून की शाम की है। 


वैभव तिवारी अपने दोस्त की बाइक लेकर लखना से बाजार कर लौट रहा था। गांव के पास ही दोनों सिपाहियों ने उसे रोक लिया और लाइसेंस दिखाने को कहा। कागज न होने पर दोनाें सिपाहियों ने पैसे मांगे और न देने पर उसे धुन दिया और खुद पर हमले का आरोप लगाया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed