फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Gave fake Aadhaar card as that of his family for claim.

Etawah News: क्लेम के लिए फर्जी आधार कार्ड को अपने परिजन का बता दिया

Tue, 09 Jan 2024 12:22 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Tue, 09 Jan 2024 12:22 AM IST
विज्ञापन
Gave fake Aadhaar card as that of his family for claim.
इटावा। रेलवे से क्लेम लेने की कोशिश में फर्जी आधार कार्ड दिखाकर ट्रेन से कटे शव को अपने परिजन का शव बताकर उसका अंतिम संस्कार करने का मामला सामने आया है। औरैया के अजीतमल से शनिवार को असली परिजन पहुंचने पर थाना पुलिस को भी घटना की जानकारी हो सकी। इस पर एसएसपी ने तत्काल एसपी सिटी को जांच के आदेश दिए। उन्होंने 48 घंटे में जांच करके रिपोर्ट देने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन


फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र के महेरा फाटक के पास अड्डा श्यामलाल रेलवे लाइन पर 38 वर्षीय युवक का शव दो जनवरी को कटा पड़ा मिला था। करीब 72 घंटे तक कोई शिनाख्त नहीं होने पर पुलिस ने उसका अज्ञात में ही पोस्टमार्टम करा दिया था। इसके बाद एक वकील के साथ पहुंचे कुछ लोगों ने शिनाख्त अतुल कुमार पुत्र दीनदयाल निवासी विकास कॉलोनी थाना सिविल लाइन के रूप में बताकर अपना परिजन बताया था।
विज्ञापन

थाना पुलिस ने आधार कार्ड देखने के बाद उक्त लोगों को शव सौंप दिया था। उक्त लोगों ने शव का अंतिम संस्कार भी कर दिया था। शनिवार शाम गांव अटसू थाना अजीतमल जनपद औरैया निवासी राम जी अपने परिजनों के साथ फ्रेंड्स कॉलोनी थाने पहुंचे। उन्होंने फोटो दिखाते हुए मरे हुए व्यक्ति की पहचान अपने भाई सतवीर राजपूत के रूप में की। यह सुनकर थाना पुलिस के होश उड़ गए। अधिकारियों ने जांच पड़ताल की तो शव राम जी के भाई के होने का सच पता चला।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर उच्चाधिकारियों को अवगत कराया गया। राम जी ने बताया कि उनके भाई मानसिक रोगी थे। उनका इलाज आगरा चल रहा था। बताया कि सतवीर एक जनवरी को बिना कहे घर से निकल गए थे और तब से ही गायब थे। इस संबंध में अजीतमल थाने में गुमशुदगी भी दर्ज कराई थी। कहा कि यहां आकर पता चला है कि शव कोई और ले गया। पुलिस उक्त लोगों का पता लगा रही है।



----------------------

वर्जन

फर्जी आधार कार्ड लगाकर कुछ लोग शव को ले जाने की जानकारी मिली है। अंदेशा जताया जा रहा है कि रेलवे से क्लेम लेने के उद्देश्य से उक्त जालसाजों से पुलिस को भ्रमित करके शव ले लिया। इसकी जांच एसपी सिटी और सीओ सिटी को सौंपी गई है। 48 घंटे के अंदर जांच रिपोर्ट देने के आदेश दिए हैं। इसमें जो भी लोग दोषी होंगे उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। -संजय कुमार वर्मा, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed