{"_id":"5863fe4b4f1c1b741aeece1d","slug":"garib-rath-stand-for-7-hour-tourist-protest","type":"story","status":"publish","title_hn":"सात घंटे खड़ी रही गरीब रथ, यात्रियाें ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सात घंटे खड़ी रही गरीब रथ, यात्रियाें ने किया हंगामा
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
Updated Wed, 28 Dec 2016 11:32 PM IST
विज्ञापन
प्लेटफार्म पर हंगामा करते गरीब रथ के यात्री
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर देहात के रूरा स्टेशन पर बुधवार सुबह अप अजमेर-सियालदह एक्सप्रेस के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग पर ट्रेनों का संचालन पूरी तरह ठप रहा। दुर्घटना के बाद ट्रेनों को जहां का तहां रोक दिया गया। सुबह इटावा स्टेशन पहुंची आनंद विहार-जयनगर गरीब रथ सात घंटे तक इटावा स्टेशन पर ही खड़ी रही। वहीं झींझक स्टेशन से लौटकर आई 14056 ब्रह्मपुत्र मेल भी चार घंटे यहां खड़ी रही। इससे परेशान यात्रियों ने जमकर हंगामा किया।
विज्ञापन
बुधवार सुबह अजमेर-सियालदह के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद दिल्ली हावड़ा अप और डाउन ट्रैक पर रेलवे कंट्रोल ने ट्रेनों को जहां का तहां रोक दिया। इटावा स्टेशन पर सुबह 6 बजे पहुंची गरीब रथ को प्लेटफार्म पांच पर रोक दिया गया। इसके बाद 11 बजकर 50 मिनट पर अप ट्रैक पर झींझक स्टेशन पर खड़ी 14056 ब्रह्मपुत्र मेल क ो वापस इटावा लाया गया। इस बीच इनके यात्रियों ने स्टेशन मास्टर कक्ष और प्लेटफार्म पर खूब हंगामा किया। यात्रियों ने कहा कि स्टेशन प्रशासन द्वारा उन्हें जानकारी नहीं दी जा रही है। स्टेशन प्रशासन पर उन्हें कक्ष से धक्के मारकर बाहर निकालने का भी आरोप लगाया। गरीब रथ को कंट्रोल ने जब भिंड रूट पर डायवर्ट करने के निर्देश दिए तो इलेक्ट्रिक लाइन न होने पर इसके लिए डीजल इंजन मंगाया गया। दोपहर 12 बजकर 55 मिनट पर इसे भिंड-ग्वालियर रूट से कानपुर रवाना किया गया। ब्रह्मपुत्र मेल को 4 बजकर 10 मिनट पर कानपुर के लिए रवाना किया गया।
विज्ञापन