फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Gaje procession with musical instruments out

गाजे बाजे के साथ निकला जुलूस

Sun, 02 Aug 2015 11:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा Updated Sun, 02 Aug 2015 11:24 PM IST
विज्ञापन
Gaje procession with musical instruments out

रविवार को जैन समाज की ओर से शहर में गाजे बाजे के साथ छप्पन कुंआरी का जुलूस निकाला गया। जुलूस में लड़कियां सिर पर कलश धारण करके चल रही थीं। जगह-जगह समाज के लोगों ने   जुलूस का स्वागत फूल-मालाओं आदि से किया।

विज्ञापन


शहर के श्रीराम समारोह स्थल में चल रहे मुनी श्री 108 सुग्रंथ सागर जी महाराज का चातुर्मास स्थापना दिवस पूरा हो गया। इस मौके पर यहां धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर जैन समाज के लोगों ने कटरा शमखेर खां स्थित जैन मंदिर से रविवार की सुबह छप्पन कुंआरी का जुलूस निकाला। लड़कियां सिर पर कलश धारण कर चल रही थीं।
विज्ञापन


उनके साथ ही रथ पर देव भगवान की सवारी चल रही थी। गाजे बाजे से निकले इस जुलूस में शामिल होने के लिए जैन समाज के लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।

जैन मंदिर से निकला जुलूस नौरंगा बाद चौराहा, पक्की सरायस्त्रत्त् होते हुए श्रीराम समारोह स्थल पर पहुंचकर संपन्न हुआ। इसके बाद लोगों ने श्रीराम समारोह स्थल में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जुलूस का रास्ते में जैन समाज के साथ ही अन्य धर्म के लोगों ने स्वागत सत्कार किया। जुलूस में रिंकू जैन, छुन्ना जैन, अनिल जैन, अतुलवीर जैन, वीरेंद्र कुमार जैन कुनैरा, वीरेंद्र कुमार जैन बर्तन वाले, राजवीर जैन सहित भारी संख्या में महिला, पुरुष, युवक, युवतियां शामिल रहीं।

जैन समाज के छात्रों को भी मिलेगी छात्रवृत्ति
इटावा।
‘जैन समाज को केंद्र सरकार एवं प्रदेश सरकार ने पिछले वर्ष ही अल्पसंख्यक समाज का दर्जा दे दिया था। भारत सरकार के अल्पसंख्यक आयोग ने वर्ष 2015-16 में जैन समाज के जरूतमंद छात्रों के लिए छात्रवृत्ति का प्रॉवधान रखा है।

इसके अंतर्गत इंजीनियरिंग, मैनेजमेंट, फार्मेसी, मेडीकल, एमसीए, सीए, लॉ, फैशन टेक्नोलॉजी आदि कोर्स को शामिल किया गया है।’ यह बात श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन अतिशय क्षेत्र नशियां जी के महामंत्री आकाश दीप जैन बेटू ने कही।


उन्होंने बताया कि प्रदेश में भी जैन समाज के लिए सीटों की संख्या सुनिश्चित की गई है। ऑनलाइन फार्म भरने की अंतिम तिथि 15 सितंबर है। जिन स्टूडेंटों ने पिछली परीक्षा में पचास प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए हैं और माता-पिता की पारिवारिक आय ढाई लाख सालाना से कम है वह इसका लाभ ले सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed