फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   FRU center in CHC may start in a month

Etawah News: सीएचसी में एफआरयू सेंटर एक माह में हो सकता शुरू

Sun, 18 Jun 2023 12:03 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Sun, 18 Jun 2023 12:03 AM IST
विज्ञापन
FRU center in CHC may start in a month
ताखा। ब्लॉक क्षेत्र की सरसई नावर सीएचसी पर एफआरयू ( फर्स्ट रेफरल यूनिट) शुरू कराए जाने के उद्देश्य से शनिवार को एसीएमओ डॉ. बीएल संजय ने एफआरयू सेंटर का निरीक्षण किया। साथ ही सेंटर जल्द शुरू कराने के निर्देश दिए। एफआरयू सेंटर पर स्टाफ की तैनाती भी हो चुकी है।
विज्ञापन

सीएचसी पर सर्जन डॉ. संदीप यादव व बेहोशी के डॉ. हर्षवर्धन तैनात हैं, लेकिन सामान नहीं है। ऐसी स्थिति में सीएचसी आने वाले मरीजों को जिला अस्पताल या सैफई चिकित्सा विश्वविद्यालय रेफर कर दिया जाता है। एसीएमओ डॉ. बीएल संजय ने सीएचसी पर कार्यरत कर्मचारियों से उनके कार्य करने का डेटा रजिस्टर तैयार करने को कहा। साथ ही कोविड मरीजों की जांच समय पर क्षेत्र में करने के निर्देश दिए। एसीएमओ डॉ. बीएल संजय ने बताया कि सीएचसी पर एफआरयू सेंटर शुरू करने के निर्देश पहले से हैं, लेकिन अभी तक तकनीकी सामान उपलब्ध नहीं होने से अभी शुरू नहीं कराया जा सका। इस महीने के अंदर एफआरयू सेंटर शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed