{"_id":"6ab56c6591111eecf7037b72","slug":"from-kheer-mohan-to-textiles-etawahs-craftsmanship-will-be-on-display-in-greater-noida-etawah-news-c-216-1-etw1004-150248-2026-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: खीरमोहन से टेक्सटाइल तक, ग्रेटर नोएडा में दिखेगा इटावा का हुनर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: खीरमोहन से टेक्सटाइल तक, ग्रेटर नोएडा में दिखेगा इटावा का हुनर
Fri, 25 Sep 2026 12:01 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
Updated Fri, 25 Sep 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
फोटो 26::नोएडा में आयोजित यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में लगा जिले का स्टॉल। स्रोत-विभाग
इटावा। ग्रेटर नोएडा में शुक्रवार से शुरू हो रहे उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो में जिले के स्थानीय उत्पादों की भी धूम रहेगी। 25 से 29 सितंबर तक चलने वाले आयोजन में जिले के पांच प्रतिभागी अलग-अलग श्रेणियों में टेक्सटाइल, हस्तशिल्प, कृषि और पारंपरिक खाद्य उत्पादों का प्रदर्शन करेंगे। खास बात यह है कि पहली बार ओडीओसी के तहत पुरबिया टोला के प्रसिद्ध खीरमोहन और मठे के आलू को अंतरराष्ट्रीय मंच मिलेगा।
ओडीओपी श्रेणी में उमेश कुमार बेडशीट, चादर, पिलो कवर समेत अन्य टेक्सटाइल उत्पाद प्रदर्शित करेंगे। हस्तशिल्प श्रेणी में दीपक स्थानीय स्तर पर तैयार हस्तशिल्प उत्पादों के साथ संभावित खरीदारों और व्यापारिक प्रतिनिधियों से संपर्क करेंगे। एमएसएमई श्रेणी में एफपीओ से जुड़े विनीत किसानों के कृषि उत्पाद आकर्षक पैकेजिंग के साथ प्रदर्शित करेंगे। इसका उद्देश्य स्थानीय कृषि उत्पादों को बड़े बाजार और संभावित खरीदारों तक पहुंचाना है।
वहीं, ओडीओसी श्रेणी में अस्मित और शालू वर्मा पुरबिया टोला के खीरमोहन और मठे के आलू का प्रदर्शन एवं प्रचार करेंगे। उपायुक्त उद्योग आत्मदेव शर्मा ने बताया कि ट्रेड शो में पांच लाख से अधिक खरीदारों और आगंतुकों के पहुंचने की संभावना है। दिल्ली-एनसीआर समेत देश के विभिन्न हिस्सों से व्यापारिक प्रतिनिधियों और अंतरराष्ट्रीय खरीदारों के आने की उम्मीद है। ऐसे में जिले के उद्यमियों और किसानों को उत्पादों की ब्रांडिंग, बाजार विस्तार और संभावित निर्यात के लिए सीधे संपर्क का अवसर मिलेगा।