{"_id":"61e1b99b05ec154422409c42","slug":"free-education-for-iit-jee-and-neet-soon-etawah-news-knp6753397170","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईआईटी, जेईई और नीट की मुफ्त पढ़ाई जल्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईआईटी, जेईई और नीट की मुफ्त पढ़ाई जल्द
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा। गरीब एवं निर्धन छात्र-छत्राओं के लिए इटावा हेल्प डेस्क इटावा में पहली बार निशुल्क आईआईटी, जेईई, नीट एवं अंग्रेजी की ऑनलाइन क्लासेज शुरू करने जा रही है।
शहर के लिए इटावा हेल्प डेस्क कोई नया नाम नहीं है, कोविड महामारी के दौरान डेस्क सेे जुड़े युवाओं ने संक्रमित मरीजों को दवाएं, भोजन उपलब्ध कराने के अलावा, ऑक्सीजन कन्संट्रेटर, पल्स ऑक्सीमीटर नि:शुल्क बांटने का कार्य किया।
वर्तमान में रक्त की जरूरत पड़ने पर मरीजों को ब्लड भी उपलब्ध कराने में इटावा हेल्प डेस्क अपनी भूमिका अदा कर रही है। इटावा हेल्प डेस्क के सूत्रधार मंयक भदौरिया ने बताया कि ऑनलाइन क्लासेज उन गरीब बच्चों के लिए है, जो अपने सपने को साकार करने के लिए हमेशा जागरूक रहते हैं, लेकिन किसी वजह से वह अपने सपने साकार नहीं कर पाते हैं।
विज्ञापन
ऐसे बच्चों को सही मार्गदर्शन मिले और वह भी आईआईटी में जाएं, इंजीनियर और डॉक्टर बनें, इंग्लिश में निपुण हों, जिससे मेट्रो सिटी में रह रहे लोगों के साथ प्रतियोगिता कर सकें।
इसी सोच के चलते इटावा की जनता के लिए और घर बैठकर कुछ सीख पाएं यह मुहिम शुरू करने जा रहे हैं।
मयंक ने बताया कि इस मुहिम में जो भी छात्र-छात्राएं निशुल्क ऑनलाइन क्लासेज में भाग लेना चाहते हैं, वेेबसाइट डब्लूडब्लूडब्लू डॉट इटावा हेल्प डेस्क डॉट कॉम पर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं या मोबाइल नंबर 9411868600 पर संपर्क करके रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।
अंतिम तिथि 17 जनवरी है। कहा कि इटावा की जनता के लिए निस्वार्थ सेवा भाव से हर मदद के लिए सदैव तत्पर हैं।