{"_id":"63f0cebd012b84789e0fd2ad","slug":"fraudial-women-arrested-with-three-accused-etawha-news-c-12-1-84690-2023-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"इटावा: ठग युवती तीन साथियों के साथ गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इटावा: ठग युवती तीन साथियों के साथ गिरफ्तार
Sat, 18 Feb 2023 06:42 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
Updated Sat, 18 Feb 2023 06:42 PM IST
विज्ञापन
इटावा। लोगों को ठगी का शिकार बनाकर उनसे वसूली करने वाली युवती और उसके गिरोह के तीन सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। यह लोग सरकारी विभाग से सेवानिवृत्त हुए बाबू से 15 लाख रुपये की मांग कर रहे थे। सात लोगों से करीब 20 लाख की वसूली करने का मामला सामने आया है।
एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि सरकारी विभाग से सेवानिवृत्त बाबू ने नौ फरवरी को उन्हें सूचना दी कि एक युवती ने छह फरवरी को उन्हें फोन किया और घर बुला लिया। चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाया, जिसके बाद वह बेहोश हो गए। करीब एक घंटे बाद जब उन्हें होश आया तो घर चले आए। आठ फरवरी को उनके व्हाट्सएप पर युवती ने उनकी आपत्तिजनक फोटो भेजे। इसके बाद दुष्कर्म का आरोप लगाकर मुकदमा दर्ज कराने की धमकी दी और 15 लाख रुपये की मांग की।
पूरे मामले की जांच सीओ सिटी अमित कुमार को सौंपी गई। फ्रेंड्स कालोनी में वादी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया। सीओ सिटी ने फ्रेंड्स कालोनी और एसओजी टीम को इसमें लगाया। इसके बाद पुलिस ने शुक्रवार सुबह धमकी देने वाली युवती और उसके तीन साथियों को रेलवे कालोनी के पास से गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से दो मोबाइल भी बरामद हुए, जिसमें लोगों की आपत्तिजनक तस्वीरें थीं।
विज्ञापन
खुलासा करने वाली टीम में एसओजी प्रभारी अनिल कुमार विश्वकर्मा, फ्रेंड्स कालोनी थानाध्यक्ष विवेक चौधरी, सर्विलांस टीम प्रभारी समित चौधरी, मंसूर अहमद, राजीव सिंह व दयानंद पटेल शामिल रहे।
इनकी हुई गिरफ्तारी
प्रिया कठेरिया निवासी ग्राम सेगनपुर थाना अयाना औरैया, मानवीर सिंह उर्फ कल्लू निवासी जलूपुर थाना अजीतमल औरैया, विक्रांत उर्फ रजत यादव निवासी नई मंडी फ्रेंड्स कालोनी और गोपी यादव उर्फ नितिन निवासी शांति कालोनी फ्रेंड्स कालोनी।
अजीतमल में भी दर्ज है मुकदमा
एसएसपी ने बताया कि आरोपी युवती प्रिया कठेरिया पर औरैया के अजीतमल थाने में भी मुकदमा दर्ज है। इसके अलावा आरोपी मानवीर उर्फ कल्लू के खिलाफ औरैया में चार और जालौन में तीन मुकदमे दर्ज हैं।