{"_id":"619fcbb595337e6a79294cec","slug":"fraud-report-filed-against-postmaster-etawah-news-knp6660467157","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोस्टमास्टर के खिलाफ ठगी की रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पोस्टमास्टर के खिलाफ ठगी की रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जसवंतनगर। ग्रामीण क्षेत्र में स्थित डाकघर के पोस्ट मास्टर ने खाताधारक से पांच लाख रुपये की धोखाधड़ी की। पीड़ित करीब 11 महीने तक चक्कर लगाता रहा। आखिरकार बलरई थाने में एफआईआर दर्ज हो गई।
कोकावली गांव निवासी पीड़ित वृद्ध रामदास ने बताया कि उन्होंने 11 दिसंबर 2020 में प्लॉट बेचकर 11 लाख रुपये गांव स्थित पोस्ट ऑफिस पहुंच कर पोस्टमास्टर सतेंद्र के पास जमा किए। उन्होंने पांच लाख की 20 पासबुक बना कर दी।
बाकी के छह लाख रुपये धोखाधड़ी करके उसने अपने पास रख लिए। जब गांव के लिए लोगों से कहलवाया तो उस पोस्ट मास्टर ने एक लाख रुपये नगद वापस कर दिए। शेष पांच लाख रुपये नहीं दे रहा था। न ही उसने इससे संबंधित कोई रसीद दी।
विज्ञापन
जब रुपये मांगे तो पोस्ट मास्टर ने आफिस से बाहर निकाल दिया। मामले को लेकर पीड़ित वृद्ध ने पिछले साल ही 23 दिसंबर 2020 में डीएम को एक प्रार्थना पत्र दिया था।
बाद में 16 फरवरी 2021 को तहसील समाधान दिवस में मामले की शिकायत की तो तत्कालीन एसडीएम ने बलरई एसओ को मामले की तत्काल जांच कर मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए। इसके बावजूद पीड़ित वृद्ध आला अधिकारियों के चक्कर लगाता रहा।