Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Four trains including Gomti arrived late

Etawah News: गोमती समेत चार ट्रेनें देरी से आईं

Sun, 12 Nov 2023 08:45 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Sun, 12 Nov 2023 08:45 PM IST
विज्ञापन
Four trains including Gomti arrived late
इटावा। दिवाली मनाने के लिए रविवार को अलग-अलग गंतव्यों से चलकर कानपुर आने वाली चार ट्रेनों के विलंब से चलने की वजह से यात्रियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा। इनमें 12419 अप गोमती एक्सप्रेस साढ़े तीन घंटे देरी से इटावा आई। ट्रेन के इटावा आने का समय सुबह 9:33 बजे है, जबकि यह रविवार दोपहर 01:04 बजे आई।
विज्ञापन


इससे जिन यात्रियों को दिल्ली की ओर जाना था, उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। देरी से आईं अन्य ट्रेनों में 18309 अप संबलपुर मुरी एक्सप्रेस व मगध एक्सप्रेस करीब दो-दो घंटा की देरी से आईं। जबकि छपरा (बिहार) से नई दिल्ली की ओर जाने वाली स्पेशल ट्रेन छपरा- नई दिल्ली करीब पांच घंटे की देरी से आई।
विज्ञापन

इस वजह से इन ट्रेनों में सफर करने वाले यात्री ट्रेनों के देरी के चलने की वजह से परेशान हुए। इन ट्रेनों से खासकर गोमती एक्सप्रेस से इटावा में बड़ी संख्या में यात्री उतरे।
विज्ञापन
विज्ञापन



तीन रूटों पर यात्रियों की भारी भीड़ रही
दिवाली के मौके पर रोडवेज की बसों को भी अच्छी संख्या में यात्री मिले। खासकर तीन मार्गों फर्रुखाबाद, औरैया के अलावा कानपुर के लिए यात्री इटावा से रवाना हुए। दिल्ली के लिए भी यात्री ठीक संख्या में निकले। परिवार और बच्चों के साथ सफर करने वाले ज्यादातर लोगाें ने ट्रेनों में उमड़ने वाली भीड़ की बजाए रोडवेज बसों से यात्रा करना बेहतर समझा।


एआरएम डीएम सक्सेना ने बताया कि सुबह तक यात्री अच्छी संख्या में मिले। दोपहर बाद संख्या कम होती चली गई। सुबह सबसे ज्यादा यात्री फर्रुखाबाद के मिले। इसके अलावा औरैया व कानपुर के लिए भी अच्छी संख्या में रोडवेज को यात्री मिले। आगरा मार्ग की बात करने पर बताया कि आगरा से आने वाले यात्रियों की संख्या अच्छी रही, लेकिन जाने वाले यात्रियों की संख्या कम रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed