फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   four person did suicide including girl student

जिले में अलग-अलग क्षेत्रों में चार लोगों ने खुदकुशी की

Thu, 17 Jun 2021 11:37 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jun 2021 11:37 PM IST
विज्ञापन
four person did suicide including girl student
इटावा। चार थाना क्षेत्रों में अलग-अलग वजहों से बीए की छात्रा समेत चार लोगों ने फांसी लगा ली। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

बढ़पुरा थाना क्षेत्र के जरहौली गांव में चारवाहा राजेंद्र सिंह (30) ने शादी न होने से परेशान होकर खेत में पेड़ से अंगोछे से फांसी लगा ली। थाना प्रभारी मुकेश चौहान ने बताया कि शादी न होने की वजह से युवक ने आत्महत्या की है। बलरई थाना क्षेत्र के महामई गांव निवासी जवाहर लाल शाक्य की बेटी शिवानी (20) ने कमरे में पंखे के कुंडे के सहारे दुपट्टा से फांसी लगा ली। वह बीए की छात्रा थी। थानाध्यक्ष योगेंद्र शर्मा ने बताया कि आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।
विज्ञापन

उधर, चकरनगर कस्बा निवासी किसान राकेश तिवारी का बेटा मुरारी (35) शराब का लती था। बुधवार को भी मुरारी शराब के नशे में घर पहुंचा। परिजनों के डांटने पर नाराज होकर उसने बुधवार की रात आंगन में लगे लोहे के पाइप से सहारे अंगोछे से फांसी लगा ली। थाना प्रभारी अतुल लखेरा ने बताया कि परिजनों ने शराब पीने पर टोका। इससे नाराज होकर उसने जान दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बकेवर थाना क्षेत्र के इंदौखी गांव निवासी गनेश बाथम के बेटे रोहतास (30) ने बुधवार रात को घर के कमरे में लगे पंखे के कुंडे से रस्सी के सहारे फांसी लगाकर जान दे दी। रोहतास मजदूरी करता था। दादा छन्नू लाल ने बताया कि रोहतास की शादी औरैया के कोतेपुर निवासी शारदा से 18 माह पूर्व हुई थी।

शारदा किसी बात से नाराज होकर कुछ दिन पहले मायके चली गई थी। 14 जून को रोहतास ससुराल गया था। थाना प्रभारी राजेश कुमार सिंह ने बताया छन्नू लाल ने रोहतास की पत्नी व उसके परिजनों के खिलाफ तहरीर दी है। इधर, कोतवाली क्षेत्र में वीरपाल की पत्नी राधा ने जहर खा लिया। परिजनों ने उसे आगरा स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed